Chai Masala Recipe: चाय के दीवाने आपको अपने आसपास काफी लोग मिल जाएंगे। वहीं कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जिनकी सुबह चाय पिए बिना नहीं होती। कुछ लोग अगर सुबह चाय न पिएं तो उनके सिर में पूरा दिन दर्द रहता है। वहीं सर्दियों के मौसम में चाय पीने का मजा ही अलग होता है। वहीं बढ़िया चाय बनने के पीछे का राज उसमें इस्तेमाल होने वाला चाय मसाला होता है। बहुत कम लोग चाय का मसाला बनाने का तरीका जानते हैं। यह चाय को काफी मजेदार बनाता है। आज हम आपको इस लेख में चाय का मसाला बनाने की रेसिपी बताएंगे, जिसकी मदद से आप घर पर ही चाय का मसाला बनाकर रेडी कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इसे बनाने का तरीका।
सामग्री
लॉन्ग - तीन बड़े चम्मच
इलायची - एक चौथाई कप
काली मिर्च - आधा कप
दालचीनी - 2
सौंठ- एक चौथाई कप
जायफल पाउडर - एक चम्मच
विधि
- इसे बनाने के लिए आप सबसे पहले एक नॉन स्टिक पैन लें।
- इसके बाद इसमें आप लौंग, इलायची, काली मिर्च, दालचीनी डालकर 1 मिनट के लिए भून लें।
- अब आप एक प्लेट में निकाल कर इसे ठंडा होने के लिए रख दें।
यह भी पढ़ें- Rajasthani Recipe: घर पर नहीं है सब्ज़ी? 20 मिनट में बनाएं स्वादिष्ट राजस्थानी घसैला
- फिर ठंडा होने के बाद इसमें आप सौंठ और जायफल मिलाकर मिक्सर में डालकर सॉफ्ट पाउडर पीस लें।
- आपका चाय का मसाला बनकर तैयार है। इसे आप एयरटाइट कंटेनर में स्टोर करके रखें और चाय बनाने पर जरूरत के अनुसार इस्तेमाल करें।
वहीं अगर आप एयरटाइट कंटेनर में इसे स्टोर करके रखते हैं तो आपका यह चाय का मसाला 4 महीने तक फ्रेश रहता है।










