rajasthanone Logo
Rajasthani Recipe: आज हम आपके साथ राजस्थानी घसैला बनाने की रेसिपी शेयर करने जा रहे है। यह खाने में बहुत ही टेस्टी होती है।

Rajasthani Recipe: राजस्थान अपनी संस्कृति के साथ अपने खान-पान के लिए भी दुनिया भर में जाना जाता है। यहां आपको एक से बढ़कर एक खाने की डिशेस मिल जाएंगी। वहीं देश भर से लोग राजस्थान के खाने का स्वाद चखने आते हैं। राजस्थान में कई फेमस डिश है जिसमें से एक है राजस्थानी घसैला। राजस्थानी घसैला बेसन से तैयार किया जाता है। वहीं यह खाने में बहुत ही साथ स्वादिष्ट होती है। इसे आप बिना सब्जी के भी बना सकते हैं। इसके साथ ही यह बनाने में बहुत ही आसान होती है। इसे बनाने में केवल 20 मिनट का समय लगता है। आज हम आपको इस लेख में राजस्थानी घसैला बनाने का तरीका बताएंगे। जिसकी वजह से आप इसे आसानी से घर पर बना सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इसे बनाने का तरीका।
सामग्री 
तेल - एक बड़ा चम्मच 
जीरा - एक चम्मच 
हींग - एक चुटकी 
प्याज - 1
हरी मिर्च - 2
हरे प्याज - 2 बड़े चम्मच 
हरा धनिया - एक बड़ा चम्मच 
हल्दी पाउडर - एक चम्मच 
नमक - स्वाद अनुसार 
विधि 
- इसे बनाने के लिए आप सबसे पहले एक कढ़ाई में तेल गर्म करें।
-  इसके बाद इसमें आप जीरा और हींग डालकर चटका लें।
- अब आप इसमें हरी मिर्च और प्याज डाल दें।
- प्याज को आप सॉफ्ट होने तक पकाएं।
- वहीं आप एक बाउल में बेसन और पानी डालकर अच्छे से मिला लें।
- इसके बाद इसमें आप लाल मिर्च, हल्दी पाउडर, नमक डालकर नमक डाल दें।
- इसमें कटे हुए हरे प्याज डालकर अच्छे से मिला लें।

यह भी पढ़ें- Beetroot Cheela Recipe: स्वाद और सेहत के लिए है बेहतरीन है चुकंदर का चीला, जानिए बनाने की आसान ट्रिक
- अब इस तैयार मिश्रण को आप कढ़ाई में डालें और उसे आपको लगातार 20 मिनट तक हिलाते रहना है। 
- इसे आप तब तक चलाते रहें जब तक यह अच्छी तरीके से पक न जाए। 
- बेसन के अच्छे तरीके से पक जाने के बाद आप गैस बंद कर दें और धनिया से गार्निश करें। आपका राजस्थानी घसैला बनकर तैयार है। इसे आप गरम-गरम रोटी के साथ सर्व करें।

5379487