rajasthanone Logo
Snack Recipe: आज हम आपके साथ ब्रेड रोल बनाने की रेसिपी शेयर करने जा रहे हैं। यह खाने में बहुत ही टेस्टी होती है। इसके साथ ही इसे बनाना भी आसान होता है।

Snack Recipe: अक्सर महिलाएं बच्चों के लिए टिफिन में खाने को लेकर परेशान रहती हैं कि बच्चों को खाने में क्या दिया जाए जिसे बच्चे पसंद करें। ऐसे में आज हम आपको एक बहुत ही टेस्टी रेसिपी के बारे में बताने जा रहे हैं जो बच्चों को बहुत ही पसंद आएगी। आज हम आपको ब्रेड रोल बनाने की रेसिपी बताएंगे जिसे आप आसानी से झटपट बना सकते हैं। वहीं यह खाने में बहुत ही टेस्टी होती है। तो चलिए जानते हैं ब्रेड रोल बनाने की आसान रेसिपी।
सामग्री 
ब्रेड - 4
नमक - स्वादानुसार 
धनिया पाउडर - आधा चम्मच 
तेल - फ्राई करने के लिए 
आलू -2
विधि 
- इसे बनाने के लिए सबसे पहले आलू को उबाल लें।
- इसके बाद आलू को मैश करके इसमें आप नमक धनिया पाउडर डालकर अच्छे से मिक्स कर लें।
 - फिर आप ब्रेड को पानी में डालकर गिला करें और हल्के हाथों से दबाते हुए आप इसमें आलू की स्टफिंग रखें और बेड को सभी तरफ से दबा दें।

यह भी पढ़ें- Macroni Recipe: बच्चों के लिए मिनटों में तैयार करें टेस्टी मसाला मैकरोनी, नोट कर लें रेसिपी
 - इसे आप हाथों से दबाते हुए अपनी मनपसंद शेप दें। एक-एक करके आप सारे ही ब्रेड रोल तैयार कर लें।
 - फिर आप कड़ाही में तेल गर्म करें और इसमें आप एक-एक करके सारे ब्रेड रोल गोल्डन ब्राउन होने तक फ्राई कर लें।
 - आपको इससे स्लो टू मीडियम आंच पर फ्राई करना है। आपके ब्रेड रोल बनकर तैयार है। इसे आप सॉस के साथ सर्व करें।

5379487