rajasthanone Logo
Desi Gunde Ki Sabji: आज के इस लेख में हम आपको बताएंगे राजस्थानी गुंदे की सब्जी के बारे में। आईए जानते हैं कैसे बनाएं इसे घर पर।

Desi Gunde Ki Sabji:  गर्मियों के आते ही घरों की रसोइयों में ठंडे और शरीर को शीतलता पहुंचाने वाले व्यंजन बनने शुरू हो जाते हैं। स्थानीय बाजारों में हरे चिपचिपे गुंदे जिसे लसोड़ा या गोंदा भी कहा जाता है दिखने लगते हैं। यह मौसमी फल अपने अनूठे मीठे और खट्टे स्वाद के लिए जाना जाता है ‌। आज के इस लेख में हम आपको बताएंगे की कैसे बनाएं इसकी सब्जी वह भी राजस्थानी स्टाइल में। 

गुंदे की तैयारी 

सबसे पहले ताजे गुंदे को अच्छी तरीके से धो लें। 10 से 15 मिनट के लिए इन्हें गर्म पानी में भिगोकर रख दे ताकि उनकी चिपचिपी परत निकल जाए। जब यह अच्छी तरह से भीग जाए उसके बाद इनका छिलका और बीज निकाले और उन्हें छोटे-छोटे टुकड़ों में काट ले। इन्हें काटने या फिर मसलने से मसाला इनके अंदर तक पहुंचता है और पकने के बाद इनका स्वाद बढ़ जाता है। 

तड़का लगाने के लिए 

सबसे पहले एक पैन में तीन से चार बड़े चम्मच सरसों का तेल गर्म कर ले। जब तेल गर्म हो जाए इसमें जीरा और एक चुटकी हींग डालें। इसके बाद प्याज डालने से पहले इसमें जीरे को चटकाने दे। प्याज को सुनहरा भूरा होने तक भून लें। इसके बाद इसमें एक चम्मच अदरक और लहसुन का पेस्ट और साथ में कटी हुई हरी मिर्च डालें। 
इसे मसालेदार बनाएं 

जब प्याज अच्छी तरह से भुन जाए तो उसमें हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और धनिया पाउडर डाल ले। अब मसाले को 30 सेकंड तक चलाते रहे ताकि उनकी खुशबू आए और उसके बाद इसमें कटे हुए टमाटर या फिर टमाटर की प्यूरी डाल ले। इस मिश्रण को तब तक पकाते रहें जब तक की तेल अलग ना होने लगे। 

गुंदे पकाने के लिए 

तैयार गुंदे मसाले में डाल ले। इसके बाद इसे अच्छी तरह से मिलाते रहें ताकि वे मसाले से लिपट जाए। इसके बाद इसमें नमक और लगभग आधा कप पानी डालें। अब इसे मध्यम आंच पर पकने दें। गुंदे के नरम होने का इंतजार करें । इसे बीच-बीच में हिलाते रहे ताकि नीचे कुछ भी चिपके ना।

मीठे और खट्टे के साथ स्वाद को संतुलित करना 

जब गुंदे नरम हो जाए तब इसमें एक चम्मच सूखा आम पाउडर और एक-दो बड़े चम्मच गुड डालें। इसके बाद इसका स्वाद खट्टा मीठा हो जाएगा। अगर आपके पास गुड नहीं है तो आप चीनी का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके बाद इसे 2 से 3 मिनट तक पकने दें। लीजिए गुंदे की सब्जी तैयार है।

और पढ़ें..Sangri : राजस्थान की इस देशी सब्जी के आगे फीकी है काजू - बादाम की सब्जी, गर्मियों के लिए है वरदान

 

5379487