rajasthanone Logo
Rajasthani Recipe: आज हम आपके लिए बहुत ही टेस्टी राजस्थानी रेसिपी लेकर आए हैं। जिसे आप आज के खाने में बना सकती हैं। यह घर में मौजूद सभी लोगों को काफी पसंद आएगी। जिसे खाने के बाद सभी आपके पूछेंगे कि इसे दोबारा कब बनाएंगी।

Rajasthani Recipe:अक्सर महिलाएं इस सवाल को लेकर काफी परेशान रहती हैं कि आज खाने में क्या बनाऊं। घर में मौजूद सभी लोगों की पसंद अलग होती है। जिस वजह से ये सोचना मुश्किल हो जाता है कि आज खाने में क्या बनाना है। ऐसे में आज हम आपके लिए बहुत ही टेस्टी राजस्थानी रेसिपी लेकर आए हैं। जिसे आप आज के खाने में बना सकती हैं। यह घर में मौजूद सभी लोगों को काफी पसंद आएगी। जिसे खाने के बाद सभी आपके पूछेंगे कि इसे दोबारा कब बनाएंगी। यह रेसिपी है रेस्टोरेंट स्टाइल गट्टे की सब्जी। तो आइए जानते हैं रेस्टोरेंट स्टाइल गट्टे की सब्जी बनाने का तरीका।
सामग्री
छोटे प्याज - 2 (बारीक कटे हुए)
बेसन - 2 बड़े चम्मच
नमक - स्वादानुसार
लाल मिर्च पाउडर - आधा चम्मच
तेल- 1 बड़ा चम्मच
तेल - फ्राई करने के लिए 
हरा धनिया - गार्निशिंग के लिए
(ग्रेवी के लिए)
मलाई - 2 चम्मच 
नमक - स्वादानुसार 
तेल - 3 बडे चम्मच
किचन किंग मसाला - आधा चम्मच
धनिया पाउडर - 1 चम्मच 
हल्दी- 1/2 चम्मच
प्याज  - 4 (कटे हुए)
टमाटर - 2 (कटे हुए)
लाल मिर्च पाउडर - आधा चम्मच
लहसुन - 10 कलियां
हरी मिर्च - 2 (कटी हुई)
अदरक - 1 इंच
काजू - 8

यह भी पढ़ें- Achar Banane KI Vidhi: यहां जानें कम तेल वाला सूखा अचार बनाने का सही तरीका, सभी मांगेंगे रेसिपी
विधि
- इसे बनाने के लिए आप सबसे पहले एक बर्तन में प्याज, हरा धनिया और नमक डालकर 5 मिनट के लिए रख दें।
- इसके बाद इसमें लाल मिर्च पाउडर, तेल, नमक और बेसन डालकर पानी की मदद से गूंथ लें।
- फिर इसके रोल करें और पानी में डालकर इसे पका लें।
- इसके पक जाने के बाद इसे प्लेट में निकाल लें और ठंडा होने के लिए रख दें।
-इसके आप पीस कट कर लें और तेल में फ्राई कर लें।
- अब आप ग्रेवी बनाने के लिए कढ़ाही में तेल गर्म करें और उसमें प्याज को गोल्डन ब्राउन होने तक फ्राई कर लें। फिर इसमें काजू डालें।
- इसके बाद ग्राइंडर में फ्राई किया हुआ प्याज, काजू डालें। वहीं इसके साथ आप इसमें लहसुन, टमाटर हरी मिर्च डालकर पीस लें। इसके साथ ही आप इसमें मलाई डाल दें। एक मिनट के लिए ग्राइंड कर लें।
- अब कड़ाही में तेल गर्म करें और फिर पिसा हुआ मसाला और सूखे मसालें डालकर भून लें। तेल अलग होने के बाद इसमें पानी डाल कर पका लें।
- इसे आप धीमी आंच पर पकने दें और फिर इसमें आप गट्टे डाल दें।
- इसे आप 2 मिनट के लिए पकने दें। 
आपके रेस्टोरेंट स्टाइल में गट्टे की सब्जी तैयार है।

5379487