Rajasthani Recipe: राजस्थान अपनी संस्कृति, खानपान और पहनावे के चलते दुनिया भर में जाना जाता है। वहीं इसके साथ ही यहां का पारंपरिक व्यंजन भी लोगों को काफी पसंद आता है। यहां आपको कई ऐसी खाने की चीजें मिल जाएंगी, जिन्हें आप बार-बार खाना चाहेंगे। इनमें से एक है केर की सब्जी। यह अपने अनोखे स्वाद के लिए काफी लोकप्रिय है। यह एक जंगली फल होता है जिसे सुखाकर बनाया जाता है। इस खास मसाले में पकाने के बाद इसका स्वाद काफी बढ़ जाता है। इस सब्जी को बाजरे की रोटी, मिस्सी रोटी या गेहूं की रोटी के साथ बहुत पसंद किया जाता है। ऐसे में आज हम आपको इस लेख में केर की सब्जी बनाने की रेसिपी के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसकी मदद से आप इसे घर पर आसानी से बना सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इसे बनाने की रेसिपी।
सामग्री
केर - 100 ग्राम
जीरा - आधा चम्मच
हींग - एक चुटकी
तेल - आधा चम्मच
सौंफ - एक चम्मच
धनिया पाउडर - आधा चम्मच
हल्दी - आधा चम्मच
लाल मिर्च पाउडर - एक चम्मच
कश्मीरी लाल मिर्च - आधा चम्मच,
गरम मसाला - आधा चम्मच
अमचूर पाउडर - आधा चम्मच
नमक - स्वाद अनुसार
दही - दो बड़े चम्मच
नींबू का रस - आधा चम्मच
चीनी - एक चम्मच
कसूरी मेथी - एक चम्मच
काली मिर्च - आधा चम्मच
बनाने की विधि
- इसे बनाने के लिए सबसे पहले 100 ग्राम सूखे केर को अच्छे से साफ कर लें और इसे 8 से 10 घंटे के लिए पानी में भिगोकर रख दें।
- इसके बाद इसे छानकर दो से तीन बार साफ पानी से धो लें। फिर एक बर्तन में पानी गर्म करें और उसमें केर डालकर 10 से 15 मिनट तक उबाल लें। उबलने के बाद केर को निकालकर अलग रख दें।
- अब एक कढ़ाई में तेल गर्म करें और उसमें जीरा, हींग और सौंफ डालकर भूनें।
- इसके बाद इसमें धनिया पाउडर, हल्दी, लाल मिर्च पाउडर, कश्मीरी लाल मिर्च, गरम मसाला, अमचूर पाउडर और नमक डालकर अच्छे से भून लें। अब इसमें उबला हुआ केर डालकर अच्छी तरह मिक्स करें और 10 मिनट तक धीमी आंच पर पकाएं।
यह भी पढ़ें- Vegetable Dalia Recipe: एक ही तरह का दलिया खाकर हो गए हैं बोर? ट्राई करें ये टेस्टी वेजिटेबल दलिया रेसिपी
- इसके बाद इसमें फेंटा हुआ दही डालें और लगातार चलाते रहें। अब इसे 5 मिनट तक और पकाएं। फिर इसमें चीनी और थोड़ा नींबू का रस डालकर अच्छे से मिला लें।\
अगर आप पारंपरिक राजस्थानी स्वाद चाहते हैं तो इसमें भुना हुआ जीरा, लाल मिर्च और सूखी लाल मिर्च का तड़का भी डाल सकते हैं।










