rajasthanone Logo
Ragi Chips Recipe: आज हम आपके साथ घर पर मार्केट जैसे रागी चिप्स बनाने की आसान रेसिपी शेयर करने जा रहे हैं।जो टेस्टी के साथ हेल्दी भी होते हैं।

Ragi Chips Recipe:आजकल के बच्चे बाहर की चीजें खाने के काफी शौकीन होते हैं। लेकिन ये चीजें सेहत के लिए बिल्कुल भी अच्छी नहीं होती हैं। अगर आप भी बच्चों को कुछ टेस्टी और हेल्दी देना चाहते हैं, तो ऐसे में आप घर पर बने रागी चिप्स दे सकते हैं। यह खाने में स्वादिष्ट होने के साथ-साथ सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद होते हैं। आपको बता दें कि रागी में कैल्शियम, आयरन और फाइबर जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर के लिए बहुत लाभकारी होते हैं। ऐसे में आज हम आपको बताएंगे कि आप घर पर बाजार जैसे कुरकुरे और चटपटे रागी चिप्स कैसे तैयार कर सकते हैं।

सामग्री

रागी का आटा - 1 कप
चावल का आटा - 1/4 कप
गेहूं का आटा - 1/4 कप
तेल - 2 चम्मच
अजवाइन - 2 चम्मच
सफेद तिल - 1/2 चम्मच
नमक - स्वादानुसार
चाट मसाला - 1/2 चम्मच
लाल मिर्च पाउडर - 1/2 चम्मच
काली मिर्च पाउडर - 1/2 चम्मच

विधि

- इसे बनाने के लिए सबसे पहले एक बर्तन में रागी का आटा, चावल का आटा, गेहूं का आटा, अजवाइन, तिल और नमक डालकर अच्छी तरह मिला लें। इसमें दो चम्मच तेल डालकर हाथों से अच्छी तरह मिलाएं और आटा तैयार कर लें।

- इसके बाद आटे को 10 मिनट के लिए ढककर रख दें। फिर तैयार आटे से छोटी-छोटी लोइयां बनाएं और उन्हें पतला-पतला बेल लें। ध्यान रखें कि चिप्स जितने पतले होंगे, उतने ही ज्यादा क्रिस्पी बनेंगे।

- बेलने के बाद पूरी रोटी पर कांटे की मदद से छोटे-छोटे छेद कर दें, जिससे तलते समय चिप्स फूलें नहीं। अब चाकू या पिज्जा कटर की मदद से इन्हें अपनी पसंद के आकार में काट लें।

यह भी पढ़ें-Urad Dal Halwa Recipe: घर पर बनाएं स्वादिष्ट उड़द दाल का हलवा, हर कोई करेगा तारीफ

- इसके बाद कड़ाही में तेल गर्म करें और चिप्स को मध्यम आंच पर धीरे-धीरे तलें। इन्हें तब तक तलें जब तक ये सुनहरे और क्रिस्पी न हो जाएं।

- तैयार होने के बाद चिप्स को तेल से निकाल लें। ठंडा होने के बाद इसमें चाट मसाला और लाल मिर्च पाउडर छिड़कें और खाने के लिए सर्व करें।

5379487