Potato Peel Chips : रोज़मर्रा की रसोई में हम कई बार ऐसी चीजें फेंक देते हैं, जो असल में काम की होती हैं। आलू छीलते ही उसके छिलके सीधे कूड़ेदान में चले जाते हैं, जबकि उनमें भी अच्छे पोषक तत्व मौजूद होते हैं। थोड़ी सी समझदारी से इन्हीं छिलकों से कुरकुरे और स्वादिष्ट चिप्स बनाया सकता है। यह तरीका न सिर्फ खाने की बर्बादी रोकता है, बल्कि सेहत के लिए भी बेहतर विकल्प साबित हो सकता है।
आलू के छिलकों से चिप्स कैसे बनाएं
• सबसे पहले आलू को साफ करके आलू के छिलके को उतार लें उसे नमक वाले पानी में 10 मिनट के लिए भिगो दें। जिससे इसका स्टार्च निकल जाएगा और चिप्स कुरकुरे बनेगा
• पानी से निकाल कर छिलके को अच्छी तरह से सुखा लें। इसमें थोड़ा सा नमक, तेल, लाल मिर्च पाउडर और चाट मसाले के साथ टॉस करें। इसे चाहे तो आप बेक कर सकते है या इसे हल्के तेल में फ्राई कर सकते है।
जानें आलू के छिलके से क्या मिलता है फायदा
इसमें मैग्नीशियम और पोटेशियम दोनों पाया जाता है। पोटेशियम दिल और ब्लड प्रेशर को अच्छा रखता है। मैग्नीशियम नर्व फंक्शन के लिए अच्छा होता है।
यह भी पढ़ें...Snacks Recipe : बच्चों को बनाकर खिलाएं हाई प्रोटीन सोयाबीन-मूंग दाल कटलेट, नोट कर लें रेसिपी









