rajasthanone Logo
Snacks Recipe: आज हम आपके साथ हाई प्रोटीन सोयाबीन-मूंग दाल कटलेट बनाने की रेसिपी शेयर करने जा रहे है। यह टेस्टी होने के साथ सेहत के लिए भी फायदेमंद होते हैं।

Snacks Recipe: अगर आप बच्चों के लिए कुछ हेल्दी बनाने का सोच रहे हैं, तो आप बच्चों को हाई प्रोटीन सोयाबीन, मूंग कटलेट्स बनाकर खिला सकते हैं। इसे बनाने में तेल का भी बहुत कम इस्तेमाल होता है। इसके साथ ही खाने में बहुत ही टेस्टी होते हैं। वहीं ये सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद होते हैं। इसे बनाने के लिए आपको ज्यादा मेहनत भी नहीं करनी पड़ती है। बेसिक सामान से ही आप इसे तैयार कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं हाई प्रोटीन सोयाबीन मूंग कटलेट बनाने की रेसिपी।
सामग्री 
सोयाबीन -1 कप 
मूंग दाल -1 कप 
शकरकंद -2 उबले हुए 
प्याज -1
लहसुन -1
हरा धनिया -1 बड़ा चम्मच 
अदरक - 1 इंच
विधि
- इसे बनाने के लिए आप सबसे पहले मूंग दाल और सोयाबीन को गर्म पानी में भिगोकर रख लें।
- इसके बाद अब आप सोयाबीन को हाथों से प्रेस करके निकाल लें।
- अब आप शकरकंद को पानी में उबाल लें।
- फिर मिक्सर जार में सोयाबीन, मूंग दाल, अदरक, हरी मिर्च डालकर दरदरा पेस्ट बना लें।
- अब आप पेस्ट को बाहर निकाल लें।
- इसमें आप बारीक कटे हुए प्याज, लहसुन, धनिया और सूखे मसाले डाल दें।
- फिर इसमें आप शकरकंद मैश करके डालें और सभी को अच्छे से मिला लें।

यह भी पढ़ें- Snack Recipe: मटर पुलाव नहीं, इस बार बनाएं मटर कचौड़ी, झटपट होती है तैयार
- तैयार मिक्सर से आप छोटे साइज के कटलेट तैयार करें।  अब आप तवे को गैस पर रखें और थोड़ा सा तेल डालें।
- इसे आप हल्की आंच पर गोल्डन होने तक दोनों तरफ से सेंक लें।
 ऐसे ही करके आप सारे कटलेट तैयार कर लें। आपके हाई प्रोटीन सोयाबीन मूंग दाल कटलेट बनकर तैयार हैं। इससे आप गरम-गरम सॉस के साथ सर्व करें।

5379487