rajasthanone Logo
Pickle Care Tips: आज हम इस लेख में अचार को स्टोर करने के टिप्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे अपनाने के बाद आप अचार को लंबे समय तक स्टोर करके रख सकते हैं।

Pickle Care Tips: अचार किसी भी साधे खाने को स्वादिष्ट बनाने में मदद करता है। दाल चावल हो या छोले भठूरे, अचार के बिना अधूरा है। वहीं कुछ लोगों को तो अचार इतना पसंद होता है कि वो हर रोज इसे खाना पसंद करते हैं। वहीं भारतीय घरों में ज्यादातर अचार घर पर ही बनाया जाता है। कम लोग ही बाहर का अचार पसंद करते हैं। अचार एक बार बन जाने के बाद इसे लंबे समय तक स्टोर करके खाया जाता है। वहीं कई बार यह अचार कुछ गलतियों के कारण खराब हो जाता है। आज हम आपको इस लेख में बताएंगे कि आप अचार को कैसे खराब होने से बचा सकते हैं। तो आइए जानते हैं इस बारे में।

सब्जी और मसाले गीले न रहें
जब आप अचार किसी भी सब्जी का बनाएं तो उसे पूरी तरह सुखा लें। इसमें नमी कम हो जानी चाहिए। मसाले डालते वक्त ध्यान रखें कि वो गीले तो नहीं हैं। नहीं तो ऐसे में अचार खराब होने की संभावना बढ़ जाती है।

तेल और नमक ज्यादा रखें
अचार बनाते वक्त ध्यान दें कि उसमें तेल और नमक ज्यादा होना चाहिए। नमक और तेल कम होने से उसमें फफूंद लग जाती है। अगर आप नमक और तेल ज्यादा डालते हैं तो अचार में फफूंद नहीं लगती है।

अचार कांच या सिरेमिक के कंटेनर में स्टोर करें
अचार के बनने के बाद सबसे ज्यादा ध्यान में यह रखना यह जरूरी होता है कि आप अचार किसमें स्टोर कर रहे हैं। अचार स्टोर करने वाला कंटेनर कांच या सिरेमिक का होना चाहिए। कंटेनर बिल्कुल सूखा होना चाहिए। अचार निकालते वक्त ध्यान रखें कि चम्मच सूखा हो। गीला चम्मच अचार में नमी पहुंचाएगा और अचार खराब होने की संभावना है।

यह भी पढ़ें- Skin Care Tips: मुल्तानी मिट्टी और खीरे का ये उपाय देगा चेहरे पर नेचुरल ग्लो, गर्मियों में त्वचा रहेगी एकदम फ्रेश

साइट्रिक एसिड या सिरका का करें इस्तेमाल
अचार को खराब होने से बचाने के लिए आप उसमें एक चम्मच साइट्रिक एसिड या सिरका डाल सकते हैं। वहीं अचार डालने के शुरुआती में इसे सूती कपड़े से ढकें।

5379487