Healthy Snacks Recipe:गर्मियों की शुरुआत हो चुकी है। वहीं इस मौसम में मोरिंगा यानी सहजन का सेवन काफी फायदेमंद माना जाता है। वहीं ज्यादातर लोग इसे सांभर में डालकर खाना पसंद करते हैं। इससे आप चीला बनाकर भी खा सकते हैं। मोरिंगा और मूंग दाल का चीला काफी फायदेमंद होता है। यह हेल्दी होने के साथ-साथ खाने में भी काफी स्वादिष्ट होता है। वही इसकी सबसे अच्छी बात यह है कि इसे आप सुबह जल्दबाजी में भी बनाकर खा सकते हैं। ऐसे में आज हम आपके लिए मोरिंगा चीला बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं। तो चलिए जानते हैं इसे बनाने का तरीका
सामग्री
बेसन - 1 कप
मोरिंगा - 1/2 कप
छोटा प्याज - 1
हरी मिर्च - 1-2
अदरक- 1/2 छोटा चम्मच
हल्दी पाउडर - 1/2 छोटा चम्मच
लाल मिर्च पाउडर - 1/2 छोटा चम्मच
अजवाइन - 1/2 छोटा चम्मच
नमक- स्वादानुसार
तेल (सेकने के लिए)
विधि
- इसे बनाने के लिए आप सबसे पहले एक बाउल में बेसन डालें और उसमें धीरे-धीरे पानी डालकर घोल तैयार करें।
- इसके बाद इसमें आप हल्दी, लाल मिर्च, अजवाइन और नमक डालकर अच्छे से मिलाएं।
- अब आप गैस पर तवा गरम करने के लिए रखें और फिर हल्का सा तेल लगाएं।
- फिर आप एक कलछी डाली मदद से घोल डालें और इसे पतला पतला फैला लें।
यह भी पढ़ें- Rajasthani Recipe: साधारण मिर्च से बनाएं टेस्टी दही मिर्ची, स्वाद ऐसा कि उंगलियां चाटते रह जाएंगे
- अब आप मीडियम आंच पर दोनों तरफ से गोल्डन आंच पर अच्छी तरह से सेंक लें।
आपका गरमा गर्म चीला बनकर तैयार है। इसे आप चाय या सॉस के साथ सर्व करें।










