rajasthanone Logo
Rajasthani Recipe: आज हम आपके साथ राजस्थानी दही मिर्ची बनाने की रेसिपी शेयर करने जा रहे हैं, जो खाने में टेस्टी होती है। साथ ही बनाने में भी बहुत आसान होती है।

Rajasthani Recipe: राजस्थान अपने खाने के लिए दुनिया भर में जाना जाता है। आपको यहां ऐसे कई व्यंजन मिल जाएंगे जिनका स्वाद हमेशा याद रहता है। वहीं यहां कि टेस्टी डिश केवल पेट ही नहीं भरती बल्कि टेस्ट का एक अनोखा अनुभव दिलाता है। वहीं राजस्थानी की फेमस डिश में से ही एक ऐसी डिश है, जो बहुत ही शौक से यहां के लोग खाते हैं। यह डिश है राजस्थानी दही मिर्ची। यह खाने के स्वाद को बढ़ाने का काम करती है। ऐसे में आज हम आपके साथ राजस्थान की फेमस दहीं मिर्ची बनाने की रेसिपी बताने जा रहे हैं, जिसके माध्यम से आप इसे खुद बना सकते हैं। तो चलिए जानते हैं राजस्थानी दही मिर्ची बनाने की रेसिपी।
सामग्री
हरी मिर्च - 8-10
दही - 1 कप 
बेसन- 2 बड़े चम्मच 
तेल - 2 बड़े चम्मच 
राई - 1 चम्मच 
जीरा - 1 चम्मच 
हींग - 1 चुटकी 
हल्दी - आधा चम्मच
लाल मिर्च पाउडर - 1 चम्मच 
नमक - स्वादानुसार
हरा धनिया - 1 चम्मच
 विधि
-इसे बनाने के लिए आप सबसे पहले हरी मिर्च को धोकर बीच में हल्का चीरा लगा लें।
- अब आप कड़ाही में तेल गर्म करें और मिर्चों को हल्का फ्राई कर लें।
- इसके बाद एक बाउल में दही और बेसन डालकर अच्छे से फेंटें। 

यह भी पढ़ें- Chutney Recipe: खाने का मजा होगा दोगुना, ऐसे झटपट तैयार करें टेस्टी पुदीना चटनी
- फिर कढ़ाही में राई, जीरा और हींग डालकर चटका लें, फिर हल्दी और लाल मिर्च पाउडर डालें।
- इसके बाद अब दही-बेसन का मिक्सचर डालें और इसे धीमी आंच पर पका लें। इसे आपको लगातार चलाते रहना है, जिससे कि दही फटे नहीं।
- अब इसमें तली हुई मिर्च डालें और 5-7 मिनट तक पका लें।
आपकी राजस्थानी स्टाइल में दही मिर्च तैयार है। इसके ऊपर से हरा धनिया डालकर गरमा-गरम रोटी के साथ सर्व करें।

5379487