rajasthanone Logo
Hair Mask: आज हम आपके साथ आम की गुठली से हेयर मास्क बनाने का तरीका बताने जा रहे हैं। जिसे इस्तेमाल करने के बाद आपके बाद चमकदार दिखेंगे।

Hair Mask: गर्मी के मौसम में आम का खूब सेवन किया जाता है। वहीं आम खाने के बाद उसकी गुठलियों को अक्सर फेंक दिया जाता है। लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि इन गुठलियों के इस्तेमाल से आप अपने बालों को स्मूद और शाइनी बना सकते हैं। ऐसे में आज हम आपको इस लेख में बताएंगे कि आम की गुठली की मदद से बालों की देखभाल कैसे की जा सकती है। तो चलिए जानते हैं आम की गुठली से हेयर मास्क बनाने का तरीका।

इसे बनाने के लिए सबसे पहले आम की गुठली को तोड़कर उसके अंदर का बीज निकाल लें। इसके बाद इस बीज को अच्छी तरह कूट लें या फिर मिक्सर में पीसकर इसका बारीक पाउडर तैयार कर लें और उसे छान लें। अब इस पाउडर में 2 से 3 चम्मच दही और 2 चम्मच प्याज का रस मिलाकर स्मूद पेस्ट तैयार करें।

यह भी पढ़ें- Monsoon Tips: बरसात में गीले जूतों को खराब होने से बचाने के आसान उपाय, अपनाएं ये घरेलू टिप्स

तैयार हेयर मास्क को बालों में 2 घंटे के लिए लगाएं। इस मास्क को बालों की जड़ों से लेकर पूरी लंबाई तक अच्छी तरह लगाना चाहिए। तय समय के बाद बालों को सिर्फ पानी से धो लें। इसके अगले दिन बालों में शैंपू करके अच्छी तरह साफ करें।इस हेयर मास्क का इस्तेमाल करने के बाद आपके बाल बेहद स्मूद और शाइनी नजर आएंगे। नियमित रूप से इसका उपयोग करने से बालों की सेहत बेहतर बनी रहती है। वहीं यह हेयर मास्क समय से पहले होने वाले सफेद बालों की समस्या को कम करने में भी मददगार हो सकता है।

5379487