Paratha Recipe:सुबह की शुरुआत अगर गरम-गरम नाश्ते से हो तो मजा ही आ जाता है। वहीं ऐसे में ज्यादातर घरों में सुबह आलू, गोभी, मूली जैसे पराठों का नाश्ता होता है। कई बार मूली के पराठे बनाने में एक चुनौती सामने आती है और वह है मूली को कद्दूकस करना। इसे करने में काफी समय लगता है, लेकिन कई बार मूली से निकलने वाला पानी पराठों का जायका खराब कर देता है। ऐसे में पराठे बनाने में काफी मशक्कत करनी पड़ती है। आज हम आपके लिए इस परेशानी का हल निकालते हुए मूली के पराठे बनाने के स्मार्ट ट्रिक बताने जा रहे हैं, जिसे आप ढाबा स्टाइल में मिनटों में तैयार कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इस के बारे में।
पहला तरीका है कि आप सबसे पहले मूली को अच्छी तरीके से धोकर छील लें। उसके आप मूली के छोटे-छोटे टुकड़े कर लें। अब आप इन टुकड़ों को चॉपर में डालकर बारीक कर लें। ऐसे में आपको ज्यादा समय नहीं लगेगा और आसानी से पराठे बन जाएंगे।
वहीं दूसरा तरीका कि अगर आपके पास चॉपर नहीं है तो इसके लिए आप मूली को छोटे टुकड़ों में काटे और मिक्सर में डाल दें। इससे आप हल्का एक दो बार मिक्सचर चलाएं। इसके बाद आपकी मूली पराठे के लिए एकदम तैयार हो जाएगी। फिर आप मूली में 5 मिनट के लिए नमक डालकर छोड़ दें। इसके बाद आप एक कॉटन का कपड़ा लें। उसमें मूली डालकर पानी निचौड़ लें। ऐसा करने से आपके पराठे बेलते वक्त नहीं फटेंगे। अब आप निचौड़ी हुई मूली में हरी मिर्च, अदरक-लहसुन का पेस्ट, हरा धनिया, अजवाइन, अमचूर पाउडर और थोड़ा सा गरम मसाला डालकर मिला लें।
यह भी पढ़ें- Deep Fry Tips: ऐसे करेंगे डीप फ्राई तो समोसे-पकौड़े नहीं सोखेंगे ज्यादा तेल
आपकी मूली की स्टफिंग तैयार है। अगर आप इसमें और टेस्ट बढ़ाना चाहते हैं तो इसके लिए आप इसमें एक चम्मच भुना हुआ बेसन भी डाल सकते हैं। बेसन मूली का मॉइश्चराइजर सोख लगा और पराठे अंदर से सॉफ्ट और बाहर से कुरकुरे बनेंगे। इसके बाद आप आटे में स्टफिंग भर के मूल के पराठे तैयार कर लें।










