Deep Fry Tips: आजकल ज्यादातर लोगों को जंक फूड खाना पसंद होता है। ऐसे में लोग मार्केट से तरह-तरह की चीजें लाकर खाते हैं। वहीं बाजारों में समोसे पकौड़ो जैसी चीजों को तलने के लिए पुराने तेल का इस्तेमाल किया जाता है जो की सेहत के लिए काफी नुकसानदायक होता है। वहीं कुछ लोग घर में ही पकौड़े समोसे बनाकर खाना पसंद करते हैं। कई बार महिलाओं की शिकायत होती है कि वह पकोड़े समोसे तलते समय तेल बहुत ज्यादा सोख लेता है जो की सेहत के नुकसानदायक भी हो सकता है। ऐसे में आज हम आपको इस लेख में बताएंगे कि डीप फ्राई करते समय क्या करना चाहिए और क्या नहीं। तो चलिए जानते हैं इस बारे में।
अच्छे तरीके से गर्म करें तेल
सबसे पहले आपको बता दें कि जब भी आप पकोड़े या समोसे तलें तो सबसे पहले ध्यान रखें की तेल अच्छे से गर्म हो। इसलिए आप पहले तेल को अच्छे तरीके से गर्म होने के लिए रख दें। अगर आप गुनगुने तेल में पकोड़े समोसे डाल देते हैं तो यह इसमें तेल सोख लेगा। डीप फ्राई करने से पहले आप थोड़ा सा बैटर लेकर तेल में डालें अगर यह तुरंत ऊपर आ जाए तो समझ जाएं कि तेल अच्छे से गर्म हो चुका है, नहीं तो आप तेल को कुछ देर और पकने दें।
यह भी पढे़ं- Veg Recipe: बनाएं कच्चे केले के फूल की हेल्दी सब्जी, जानें आसान बनाने की विधि
एक साथ बहुत सारी चीज फ्राई
कई बार लोग जल्दी के चक्कर में कढ़ाई में एक साथ बहुत सारी चीज फ्राई होने के लिए डाल देते हैं। ऐसा करने से तेल का टेंपरेचर पूरी तरीके से गिर जाता है, इसलिए तेल जल्दी ठंडा हो जाता है। ऐसे में फिर खाना अच्छे से फ्राई नहीं हो पता है। ऐसे में फिर तेल ज्यादा सोख लेता है, इसलिए आप थोड़ा-थोड़ा करके ही फ्राई करें। डीप फ्राई करते समय ध्यान रखें कि आप कौन सा तेल चुनते हैं। हमेशा ऐसा तेल चुनें जिसका स्मोक पॉइंट ज्यादा हो जैसे रिफाइंड तेल, मूंगफली या सरसों का तेल, कम स्मोक वाला पॉइंट तेल जल्दी जलने लगता है और इसे खाने का टेस्ट भी खराब हो जाता है।









