rajasthanone Logo
Rajasthani Recipe: आज हम आपके साथ पापड़ की सब्जी बनाने की आसान रेसिपी शेयर करने जा रहे हैं, जो खाने में बहुत ही आसान होती है। वहीं बनने में भी बहुत कम समय लेती है।

Rajasthani Recipe: गर्मियों के मौसम में सबसे ज्यादा परेशान करने वाला सवाल होता है कि आज खाने में क्या बनाया जाए, जो हल्का भी हो और खाने में स्वादिष्ट भी लगे। ऐसे में आपको बता दें कि आप राजस्थान की पारंपरिक पापड़ की सब्जी बनाकर खा सकते हैं। यह गर्मियों के मौसम के लिए एक परफेक्ट ऑप्शन हो सकता है।

आपको बता दें कि राजस्थान में यह सब्जी उन जगहों पर बनाई जाती थी, जहां पानी और हरी सब्जियां मुश्किल से मिलती थीं। ऐसे में लोग सूखे मसालों और पापड़ की मदद से स्वादिष्ट भोजन तैयार करते थे। खास बात यह है कि इस सब्जी को बनाने में ज्यादा मेहनत भी नहीं लगती और यह झटपट तैयार हो जाती है। आज हम आपको इस लेख में पापड़ की सब्जी बनाने की आसान रेसिपी बताने जा रहे हैं। तो चलिए जानते हैं इसे बनाने का तरीका।

सामग्री
टमाटर – 1
अदरक – आधा इंच
हरी मिर्च – 1
दही – आधा कप
सरसों का तेल – 1 चम्मच
हींग – 1 चुटकी
तेज पत्ता – 1
जीरा – 1 चम्मच
राई – 1 चम्मच
कड़ी पत्ता – 6
हल्दी पाउडर – आधा चम्मच
धनिया पाउडर – 1 चम्मच
लाल मिर्च पाउडर – आधा चम्मच
नमक – स्वादानुसार
पापड़ – 3
विधि

- इसे बनाने के लिए सबसे पहले पापड़ को हल्का सेक लें। इसके बाद पापड़ों को छोटे-छोटे टुकड़ों में तोड़ लें।

- अब एक कढ़ाई में तेल डालकर गर्म करें। तेल गर्म होने के बाद इसमें हींग, जीरा, राई, तेज पत्ता और कड़ी पत्ता डालकर तड़का लगाएं। इसके बाद कटे हुए टमाटर डालकर अच्छी तरह भून लें।

यह भी पढ़ें- Pickle Care Tips: अचार में फफूंद लगने से हैं परेशान? बस अपनाएं ये आसान उपाय

- जब टमाटर अच्छी तरह पक जाएं, तब इसमें हल्दी, धनिया और लाल मिर्च पाउडर डालकर भूनें। मसालों को तब तक पकाएं, जब तक तेल मसाले से अलग न होने लगे।

- अब इसमें फेंटा हुआ दही डालें और लगातार चलाते रहें, ताकि दही फटे नहीं। जब मसाले अच्छी तरह पक जाएं, तब इसमें जरूरत के अनुसार पानी डालें। इसके बाद नमक डालकर अच्छी तरह मिला लें।

- अब इसे करीब 10 मिनट तक धीमी आंच पर पकाएं। इसके बाद इसमें पापड़ के टुकड़े डालें और गैस बंद कर दें। ध्यान रखें कि पापड़ डालने के बाद इसे ज्यादा देर तक न पकाएं, वरना पापड़ बहुत नरम हो जाएंगे।

- आपकी स्वादिष्ट पापड़ की सब्जी तैयार है। इसे आप पराठे या चावल के साथ सर्व कर सकते हैं।

5379487