Sweet Dish: अगर आपका मीठा खाने का मन है तो आप घर पर ही शकरपारे बनाकर खा सकते हैं। यह खाने में बहुत टेस्टी होते हैं। आज हम आपको सूजी और मैदे से शकरपारे बनाने की रेसिपी बताने जा रहे हैं। इसकी मदद से आप घर पर आसानी से मीठे शकरपारे बनाकर रख सकते हैं। जब भी आपका मीठा खाने का मन करे तो आप शकरपारे खा सकते हैं। यह बनाने में काफी आसान होते हैं।तो चलिए जानते हैं मीठे शकरपारे बनाने की रेसिपी।
सामग्री
मैदा - 2 कप
सूजी-आधा कप
चीनी - 1 कप
बेकिंग सोडा - 1/4 चम्मच
तेल या घी मोयन के लिए - 1चम्मच
तेल- फ्राई करने के लिए
विधि
- मीठे शकरपारे बनाने के लिए आप सबसे पहले एक बर्तन में पानी गर्म करें और फिर उसने चीनी डालें। चीनी जब पानी में घुल जाए तो गैस बंद कर दें।
- फिर आप सूजी और मैदा को छान लें।
- अब आप आटे के अंदर बेकिंग सोडा डालकर अच्छे से मिक्स करें। और उसने मोयन डालें। अब आप थोड़ा-थोड़ा शुगर सीरप डालकर मुलायम सा आटा गूथ लें।
- आटे को गूंथ कर आप तकरीबन 10 मिनट के लिए ढक कर रख दें।
- फिर आप इस तैयार आटे से लोई तैयार करें। फिर आप इन्हें रोटियों की तरह बेल लें। ध्यान रखें कि यह ज्यादा मोटी नहीं होनी चाहिए।
- अब आप चाकू से अपने पसंद के शेप काट लें।
- फिर कड़ाही में तेल गर्म करके कटे हुए शकरपारे तल लें। इन्हें आपको गोल्डन होने तक फ्राई करना है। आपकी शकरपारे बनकर तैयार हैं। इन्हें आप ठंडा होने के बाद एयर टाइट कंटेनर में स्टोर करके रख सकते हैं।