rajasthanone Logo
Lauki Recipe: लौकी के छिलके बड़े का सकते हैं। इस आसान तरीके से आप कुरकुरी और स्वादिष्ट भुजिया बनाकर तैयार करें।

Lauki Recipe: लौकी की सब्जी ज्यादातर घरों में बनाई जाती है। वहीं, लौकी के छिलकों को बेकार समझकर फेंक दिया जाता है। लेकिन आपको बता दें कि लौकी के छिलकों में फाइबर और विटामिन जैसे पोषक तत्व भरपूर मात्रा में मौजूद होते हैं, जो आपकी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। ऐसे में आप लौकी के छिलकों को फेंकने की बजाय उनकी चटपटी भुजिया बनाकर तैयार कर सकते हैं। आज हम इस लेख में लौकी के छिलकों से तैयार होने वाली भुजिया की रेसिपी बताने जा रहे हैं। चलिए जानते हैं इसे बनाने की विधि।

सामग्री
लौकी के छिलके – 2 कप।
आलू – 1।
सरसों का तेल – 2 बड़े चम्मच।
जीरा – आधा चम्मच।
हरी मिर्च – 2।
हल्दी पाउडर – आधा चम्मच।
धनिया पाउडर – आधा चम्मच।
नमक – स्वादानुसार।

बनाने की विधि
सबसे पहले लौकी के छिलकों को पानी से अच्छी तरह धो लें। इसके बाद चाकू की मदद से उन्हें बारीक काट लें।

अब एक कड़ाही में सरसों का तेल गर्म करें। इसमें जीरा और कटी हुई हरी मिर्च डालकर कुछ सेकंड के लिए भूनें। इसके बाद इसमें बारीक कटे हुए आलू और लौकी के छिलके डाल दें।

अब इसमें हल्दी पाउडर और नमक डालकर अच्छी तरह मिला लें। कड़ाही को ढककर धीमी आंच पर 8-10 मिनट तक पकाएं। इस दौरान बीच-बीच में सब्जी को चलाते रहें, ताकि वह कड़ाही में चिपके नहीं।

जब लौकी के छिलके और आलू नरम हो जाएं, तब इसमें धनिया पाउडर डालकर अच्छी तरह मिला लें। इसके बाद 2 मिनट तक चलाते हुए पकाएं।

जब सब्जी अच्छी तरह पककर क्रिस्पी हो जाए, तब गैस बंद कर दें। आपकी स्वादिष्ट और चटपटी लौकी के छिलके की भुजिया बनकर तैयार है। इसे गरमा-गरम रोटी, पराठे या चावल के साथ परोसें।

5379487