Bhutta Tips: सर्दी और बारिश के मौसम में भुट्टा खाना हर किसी को पसंद होता है। वहीं, बच्चे भुट्टा खाने के बाद उसकी हरी और सूखी पत्तियों को लोग कचरा समझकर फेंक देते हैं। लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि भुट्टे के छिलकों में कई ऐसे तत्व मौजूद होते हैं, जो सेहत और घर के कामों के लिए काफी उपयोगी हो सकते हैं। आपको बता दें कि भुट्टे के छिलके काफी मजबूत और लचीले होते हैं। इसके साथ ही इनमें फाइबर भी अच्छी मात्रा में पाया जाता है। इनका इस्तेमाल आप किचन में कई तरह से कर सकते हैं। आज हम इस लेख में भुट्टे के छिलकों को इस्तेमाल करने के कई तरीके बताएंगे। तो चलिए जानते हैं।
स्टीमर में कर सकते हैं इस्तेमाल
इडली, ढोकला और मोमोज बनाते समय स्टीमर की ट्रे में भुट्टे के छिलके बिछा सकते हैं। इसके ऊपर इडली, ढोकला या मोमोज रखें। इससे भोजन सीधे स्टीमर की सतह से चिपकने से बच सकता है और खाने में हल्की प्राकृतिक खुशबू भी आ सकती है।
इलेक्ट्रिक सामान की सफाई
भुट्टे की सूखी पत्तियों और छिलकों को समेटकर आप इनका इस्तेमाल इलेक्ट्रिक सामान की सफाई के लिए भी कर सकते हैं। सूखे छिलके धूल हटाने में मदद कर सकते हैं और मुलायम सतहों पर सफाई के लिए उपयोग किए जा सकते हैं।
पौधों के लिए उपयोगी
गमलों की मिट्टी के ऊपर भुट्टे के सूखे छिलकों की एक पतली परत बिछा सकते हैं। इससे मिट्टी की नमी जल्दी उड़ने से रोकने में मदद मिल सकती है। साथ ही, यह गमले की मिट्टी को कुछ हद तक ठंडा रखने में मदद करता है। समय के साथ सूखे छिलके धीरे-धीरे गलकर पौधों के लिए प्राकृतिक खाद की तरह भी काम कर सकते हैं। :::










