rajasthanone Logo
Mijni Recipe: आज हम आपके साथ मिजनी बनाने की बहुत ही आसान रेसिपी शेयर करने जा रहे हैं, जो खाने में बहुत ही टेस्टी और बनाने में बहुत ही आसान होती है।

Rajasthani Recipe: अक्सर ऐसा होता है कि घर में कोई सब्जी मौजूद नहीं होती है। ऐसे में समझ में नहीं आता कि खाने में क्या बनाया जाए। वहीं, अगर घर में थोड़ी सामग्री मौजूद है, तो आप घर में मौजूद बेसन और रोजमर्रा के मसालों से राजस्थान की पारंपरिक बेसन की दानेदार सब्जी बनाकर तैयार कर सकते हैं। खाने में यह बहुत ही स्वादिष्ट होती है और इसे बनाना भी आसान है। इस पेज पर आज हम आपको दानेदार बेसन की सब्जी बनाने की रेसिपी के बारे में बताएंगे। तो चलिए जानते हैं इसे बनाने की विधि।

आपको बता दें कि बेसन की दानेदार सब्जी को बनाने के लिए बेसन में थोड़ा पानी छिड़ककर हाथों से मिलाते हुए छोटे-छोटे दाने तैयार किए जाते हैं। यह राजस्थान में बड़े शौक से खाई जाती है। इसे कुछ जगहों पर बेसन की मंगोड़ी भी कहा जाता है। यह पारंपरिक और स्वादिष्ट दानेदार सब्जी है। जब घर में कोई सब्जी मौजूद न हो, तो आप इसे आसानी से बना सकते हैं।

सामग्री
बेसन – 1 कप।
तेल – 4 बड़े चम्मच।
पानी – आवश्यकतानुसार।
प्याज – 2।
टमाटर – 2।
हरी मिर्च – 2।
अदरक – 1 छोटा टुकड़ा।
जीरा – आधा चम्मच।
हल्दी पाउडर – आधा चम्मच।
धनिया पाउडर – 1 चम्मच।
लाल मिर्च पाउडर – आधा चम्मच।
गरम मसाला पाउडर – आधा चम्मच।
कसूरी मेथी – 1 बड़ा चम्मच।
नमक – स्वादानुसार।
बनाने की विधि
सबसे पहले एक कप बेसन लें। इसमें एक चुटकी नमक और थोड़ी-सी हल्दी डालकर अच्छी तरह मिला लें। इसके बाद थोड़ा-थोड़ा पानी छिड़कें और उंगलियों की मदद से बेसन को रगड़ते हुए छोटे-छोटे दाने बना लें। ध्यान रखें कि बेसन का आटा नहीं गूंथना है, बल्कि इसके दाने तैयार करने हैं।

अब एक कड़ाही में दो चम्मच तेल गर्म करें। इसमें तैयार किए हुए बेसन के दाने डालकर मध्यम आंच पर सुनहरा होने तक भून लें। इसके बाद इन्हें एक प्लेट में निकालकर अलग रख दें।

अब कड़ाही में दो चम्मच तेल डालकर गर्म करें। इसमें जीरा और हींग डालकर तड़का लगाएं। इसके बाद इसमें कटा हुआ प्याज डालें और सुनहरा होने तक भून लें। फिर इसमें टमाटर, हरी मिर्च और अदरक का पेस्ट डालकर अच्छी तरह पकाएं।

अब इसमें हल्दी, धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला और नमक डालकर अच्छी तरह भूनें। जब मसाले से तेल अलग होने लगे, तब इसमें आवश्यकतानुसार पानी डालकर उबाल लें।

पानी में अच्छी तरह उबाल आने के बाद इसमें भुने हुए बेसन के दाने डाल दें। कड़ाही को ढककर धीमी आंच पर करीब 7-8 मिनट तक पकाएं। आपकी स्वादिष्ट राजस्थानी बेसन की दानेदार सब्जी बनकर तैयार है। इसे हरे धनिए से सजाएं और गरमा-गरम रोटी के साथ परोसें।

5379487