प्रदेश का सबसे बड़ा एसएमएस अस्पताल भविष्य में कैसा दिखेगा, आईपीडी टावर और कार्डियक सेंटर जैसी कौन-कौन सी बिल्डिंगों की जरूरत पड़ेगी, बढ़ते मरीजों को कैसे समय पर इलाज मिलेगा। इन सभी तैयारी के लिए एसएमएस का 30 साल का मास्टर प्लान तैयार हो रहा है। इसके लिए एक हॉस्पिटल डिजाइनिंग फर्म सर्वे कर रही है, जो जल्दी ही एसएमएस प्रशासन को रिपोर्ट सौंपेगी। सबसे बड़ी प्लानिंग बढ़ते मरीजों को देखते हुए नई बिल्डिंग्स बनाकर क्षमता बढ़ाने की होगी। एसएमएस में सालाना करीब 35 लाख मरीज आ रहे हैं।
आपको बता दें कि बिल्डिंग मेंटेनेंस पर सालाना 10 करोड़ रुपए खर्च एसएमएस की पुरानी बिल्डिंग में इतनी खामियां हैं कि मरम्मत या छोटे बदलाव से दूर नहीं किया जा सकता। इन्हें सुधारने के लिए अतिरिक्त जगह या नए सिरे से निर्माण की जरूरत है। फिलहाल हॉस्पिटल में मेंटेनेंस पर ही सालाना 10 करोड़ रुपए से ज्यादा खर्च हो रहा है। इसके बावजूद सीवरेज, पेयजल, सीलन और बिजली जैसी समस्याएं बनी रहती हैं।
भविष्य की जरूरतों को देखते हुए एसएमएस का 30 साल का मास्टर प्लान तैयार हो रहा है। इसका उद्देश्य मरीजों की संख्या के हिसाब से एसएमएस की क्षमता बढ़ाना और बड़े हॉस्पिटलों में उपलब्ध इलाज की आधुनिक तकनीकें एसएमएस में लाना है। डॉ. दीपक माहेश्वरी, प्रिंसिपल, एसएमएस मेडिकल कॉलेज
14 फ्लोर तक बिल्डिंग बनाने की प्लानिंग
अभी हॉस्पिटल में जहां मुख्य भवन, बांगड़ हॉस्पिटल और नॉर्थ साउथ विंग ओपीडी है, वहां 10 फ्लोर से लेकर 14 फ्लोर की 3 बिल्डिंग खड़ी होंगी। आपको बता दें कि ये बिल्डिंग IPD टावर की तर्ज पर 3 चरणों में बनेंगी। दो ब्लॉक करीब 1 लाख वर्गफीट एरिया कवर करेंगे। वहीं, एक ब्लॉक 75 हजार वर्गमीटर एरिया। इससे कम जमीन में ज्यादा क्षमताओं वाला आधुनिक SMS तैयार होगा।







