rajasthanone Logo
Rajasthan Special Recipe: आज हम आपके साथ चिड़वा का साग रोटा बनाने की रेसिपी शेयर करने जा रहे हैं। जिसे आप ठंड के मौसम में बनाकर एन्जॉय कर सकते हैं।

Rajasthan Special Recipe: राजस्थान का अपने संस्कृति के लिए तो दुनिया भर में जाना जाता ही है। वही यहां का देसी खाना लोगों को यहां का अपना दीवाना बना लेता है। राजस्थान की हर जगह अपनी एक अलग खास पहचान रखती है। जिसमें से एक जगह है झुंझुनू जिले का चिड़ावा शहर। यहां सर्दियों के मौसम में दूर-दूर से यहां के स्पेशल डिश खाने के लिए आते हैं, जिस चीज का नाम है चिड़ावा का साग रोटा। यह आपको सुनने में भले ही थोड़ी अजीब लगे, लेकिन इसका स्वाद और इसे बनाने का तरीका बहुत ही अलग होता है। यह सब्जी पूरी देसी घी में तैयार की जाती है। वहीं इसके साथ मक्के का रोटा बनाकर खाई जाती है। इसकी खास बात है कि इस सब्जी को बनाने के लिए संतरे के रस का भी इस्तेमाल किया जाता है। आज हम आपको चिड़ावा का साग रोटा बनाने का तरीका बताएंगे। तो चलिए जानते हैं इसे बनाने का तरीका।
सामग्री
मटर - 2 कप
गोभी-1
नमक - स्वादानुसार
ताजी लाल मिर्च- 4
प्याज, अदरक -लहसुन का पेस्ट- 3 बड़े चम्मच
जारी पाउडर- आधा चम्मच
धनिया पाउडर-1 चम्मच
टमाटर-2
सौंफ - 1 चम्मच
गेंहू का आटा- आधा कप
मक्का का आटा- आधा कप
बेसन- आधा कप
सौंफ- आधा चम्मच
जीरा- आधा चम्मच

विधि
 - इसे बनाने के लिए आप सबसे पहले एक बर्तन लें।
- इसके बाद इसमें आप देसी घी डालें और इसके बाद इसमें आप प्याज, लहसुन और अदरक का पेस्ट डाल दें। पेस्ट अच्छे से भुन जाने के बाद इसके बाद इसमें आप हल्दी, कश्मीरी लाल मिर्च, धनिया पाउडर, जीरा पाउडर डाल दें।
- मसाला भुन जाने के बाद आप इसमें टमाटर और ताजा लाल मिर्च का पेस्ट डाल दें।
- इस सब्जी को बनाने के लिए आपको ताजी लाल मिर्च का इस्तेमाल करना है। यह सब्जी के रंग को अच्छा कलर देती है। मसाले पक जाने के बाद इसमें गोभी और मटर डाल दें।
- जब सब्जी लगभग पक जाए तब इसके बाद आपको इसमें आपको संतरे का रस डालना है। इसके बाद आप गैस बंद कर दें और सब्जी को 15 से 20 मिनट के लिए ढक कर रख दें।
- ऐसा करने से गोभी मटर पूरी तरह से नरम हो जाएंगी और आपकी सब्जी बनकर तैयार है।
- इसके बाद आपको रोटा बनाने के लिए पानी नहीं दूध का इस्तेमाल करना है। आप उसके लिए आप मक्के का आटा बेसन और थोड़ा सा गेहूं का आटा मिला लें। - अब आप इसमें आप सौंफ, जीरा, अजवाइन, कसूरी मेथी, सूखा धनिया और लाल मिर्च दरदरी पीसकर डाल दें।

यह भी पढ़ें- Sweet Recipe: मीठा खाने की क्रेविंग हो तो झटपट बनाएं चॉकलेट मग केक-  इसके बाद आपको इस आटे को केवल दूध से गूंथना है। आटा गूंथने के बाद आप इसे 20 मिनट के लिए सेट होने के लिए रख दें।
- फिर आप पिन्नी और थाली की मदद से हाथ से ही दबा कर मोटी-मोटी रोटा बना लें।
- इसे आप बेले नहीं, फिर आप रोटा को सिंगड़ी या अंगीठी पर पका लें। 
रोटा को सिगड़ी की हल्की आंच पर रखकर पकाया जाता है। यह धीरे-धीरे फूलती है और ऊपर से गोल्डन हो जाती है। आपका चिड़वा का साग रोटा बनकर तैयार है। इससे आप गरमा गरम सर्वे करें।

5379487