rajasthanone Logo
Sweet Recipe: आज हम आपके साथ चॉकलेट मग कप केक बनाने की रेसिपी शेयर करने जा रहे हैं। आइए जानते हैं इसे बनाने की रेसिपी।

Sweet Recipe: कई बार ऐसा होता है कि रात को मीठा खाने की क्रेविंग होती है, लेकिन बाहर से लाकर खाना मुश्किल नहीं होता है। ऐसे में आज हम आपके साथ बहुत स्पेशल रेसिपी शेयर करने जा रहे हैं। जिसे आप 10 मिनट में बनाकर तैयार कर सकते हैं। वहीं इसे बनाने में सबसे अच्छी बात है कि इस मीठी डिश को बनाने के लिए आपको मैदा और शुगर की भी जरूरत नहीं पड़ेगी। आज हम आपको मग केक बनाने के बारे में बताएंगे। इसे बनाने के लिए आपको बड़े बर्तन की भी जरूरत नहीं होगी, न ही इसे बनाने के लिए घंटों लगेंगे। मिनटों में आप इस डिश को बना सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इसे बनाने का तरीका।
साम्रगी 
गेहूं का आटा- तीन चम्मच 
कोको पाउडर - एक बड़ा चम्मच 
गुड का पाउडर या शहद- दो बड़े चम्मच 
दूध - चार बड़े चम्मच 
मक्खन या घी - आधा चम्मच 
बेकिंग पाउडर - एक चुटकी 
वनीला एसेंस - दो बूंद 
विधि 
- इसे बनाने के लिए आप सबसे पहले एक माइक्रोवेव सेफ मग लें।
- इसके बाद इसमें आप आटा, कोको पाउडर, और बेकिंग सोडा डालकर अच्छी तरीके से मिला लें।
- अब आप इसमें दूध, मक्खन और वनीला एसेंस डाल दें।
- इसे आपको तब तक मिलाना है जब तक यह अच्छा गाढ़ा न हो जाए। अगर आप इसे और चॉकलेटी बनाना चाहते हैं, तो इसमें आप चोको चिप्स डाल दें।
- इसके बाद इसे आप माइक्रोवेव में 2 मिनट के लिए रख दें। तय समय के बाद आप माइक्रोवेव बंद करें और आपका गरमा गरम फूला हुआ चॉकलेट मग केक बनकर तैयार है।

5379487