rajasthanone Logo
Rajasthani Recipe: आज हम आपके लिए राजस्थानी केर सांगरी का साग की रेसिपी लेकर आए हैं। जिसके मदद से आप इसे आसानी से बना सकते हैं। यह खाने में बहुत ही टेस्टी होती है।

Rajasthani Recipe: राजस्थान अपने खानपान के चलते पूरी दुनिया में मशहूर है। हर कोई यहां के स्वाद का दीवाना है। आपने दाल - बाटी, गट्टे की सब्जी तो बहुत बार खाई होगी। आज हम आपके लिए राजस्थानी केर सांगरी का साग की रेसिपी लेकर आए हैं। जिसके मदद से आप इसे आसानी से बना सकते हैं। यह खाने में बहुत ही टेस्टी होती है। तो आइए जानते हैं राजस्थानी केर सांगरी का साग बनाने का तरीका।
सामग्री
केरसांगरी मिक्स सब्जी - 300 ग्राम 
लाल मिर्च पाउडर - 1 बड़ा चम्मच
धनिया पाउडर - 1 बड़ा चम्मच
अमचूर पाउडर - 1 बड़ा चम्मच
नमक - स्वादानुसार
हींग - 2 चुटकी
जीरा - 1 चम्मच
लाल सूखी मिर्च - 4 
तेल - 3 बड़े चम्मच
राई - 1 चम्मच 
यह भी पढ़ेंRajasthani Recipe: आज खाने में क्या बनाऊ? ट्राई करें स्पेशल रेस्टोरेंट स्टाइल में गट्टे की सब्जी
विधि
-इसे बनाने के लिए आप सबसे पहले केर सांगरी मिक्स सब्जियो को अच्छे से धो कर साफ कर लें।
- इसे आप  5 घंटे के लिए भिगो कर रख दें।
-तय समय के बाद कुकर में भीगी हुई सब्जी हल्दी, नमक और पानी डालें। इसके बाद ढक्कन बंद करें और 5 सीटी लगा लें।
- कुकर ठंडा हो जाने के बाद इसे एक बर्तन में निकाल लें। फिर इसनें लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, अमचूर डालकर मिक्स करें।
- अब एक लोहे की कड़ाही में तेल गर्म करें और इसमें जीरा, हींग, राई और सूखी लाल मिर्च डाल कर चटका लें।
- फिर इसके बाद इसमें केर सांगरी की सब्जी डालकर 3-4 मिनट के लिए पका लें।
आपकी केरसांगरी की सब्जी बनतर तैयार है। इसे आप गरमागर्म पूरी के साथ सर्व करें।

5379487