How To Store Green Chilli: भारतीय घरों में आपको हरी मिर्च आसानी से मिल जाएगी। यह खाने के बेस्वाद खाने को भी स्वादिष्ट बनाने का काम करती है। वहीं दाल से लेकर कढ़ी सभी में हरी मिर्च का इस्तेमाल होता है। इसके बिना खाना अधूरा लगता है। वहीं ज्यादातर घरों में हरी मिर्च को स्टोर करके रखा जाता है। वहीं ज्यादातर महिलाएं इस बात को लेकर परेशान होती है कि सावधानी से मिर्च को स्टोर करने के बाद मिर्च दो से तीन दिन में खराब होने लगती है। वहीं बाजार से लाई गई ताजी हरी मिर्च 2 दिन के अंदर सूखने या फिर गलने लग जाती हैं। ऐसे में यह हरी मिर्च खाने के स्वाद को बिगाड़ने का काम करती हैं। वहीं अगर आप रोज-रोज की मिर्च गलने के चलते परेशान रहती हैं तो आज तो यह लेख आपके बहुत काम आने वाला है, क्योंकि आज हम आपको इस लेख में हरी मिर्च को स्टोर करने का नुस्खा बताने जा रहे हैं। जिसे अपना कर आप हरी मिर्च को कई दिनों तक स्टोर करके रख सकते हैं। तो चलिए जानते हैं हरी मिर्च को स्टोर करने के तरीके के बारे में।
हरी मिर्च की डंडी को तोड़कर अलग करें
आपको बता दें कि आप जब भी हरी मिर्च लाएं तो सबसे पहले इसे अच्छे तरीके से धोकर हरी मिर्च की डंडी को तोड़कर अलग कर लें। इसके बाद आपको इसे तुरंत स्टोर नहीं करना है। इसे आपको पूरी तरह सुखाना है ताकि इसमें बिल्कुल भी नमी न रहे। अगर नमी रह जाएगी तो हरी मिर्च जल्दी खराब हो जाएगी। हरी मिर्च की सारी नामी खत्म हो जाने के बाद इसे आप एयर टाइट डिब्बे या फिर ऐसे कंटेनर में स्टोर करें जो अच्छे तरीके से बंद हो जाए। वहीं आप डिब्बे में हरी मिर्च को रखने से पहले उसके अंदर टिशू पेपर या फिर अखबार लगा दें, ताकि वह एक्स्ट्रा नमी को सूखता रहे। फिर आप इसके अंदर हरी मिर्च रखें और फिर फ्रिज के अंदर रख दें।
हरी मिर्च को 20 दिन तक आराम से फ्रेश रख सकते हैं
अगर आप इस तरीके से हरी मिर्च को रखते हैं तो आप हरी मिर्च को 20 दिन तक आराम से फ्रेश रख सकते हैं। वहीं अगर आप इससे ज्यादा हरी मिर्च को ज्यादा दिनों के लिए फ्रेश रखना चाहते हैं तो आप बीच-बीच में कंटेनर को बाहर निकाल कर थोड़ी देर के लिए हवा लगा लें। ऐसा करने से इसके अंदर की नमी कम हो जाएगी और मिर्च खराब होने का डर भी कम होगा। वहीं आप बीच-बीच में डिब्बा खोल कर चेक भी करते रहें। अगर इसमें कोई हरी मिर्च सड़ रही है तो उसे आप तुरंत हटा दें, नहीं तो 1 खराब मिर्च से से बाकी सारी मिर्च भी खराब हो जाएगी।










