rajasthanone Logo
Veg Recipe: आज हम आपके लिए मटर पुलाव की रेसिपी लेकर आए हैं। जिसकी मदद से आप इसे कुछ ही मिनट में बना सकते हैं तो आईए जानते हैं मटर पुलाव बनाने की टेस्टी रेसिपी।

Veg Recipe: सर्दियों के मौसम में ज्यादातर लोगों के घर में मटर पुलाव बनता है। वहीं हर घर में इसे बनाने की अलग-अलग रेसिपी होती है। मटर पुलाव को लोग बहुत ही शौक से खाते हैं। ऐसे में आज हम आपके लिए मटर पुलाव की बहुत ही टेस्टी रेसिपी लेकर आए हैं। जिसकी मदद से आप इसे कुछ ही मिनट में बना सकते हैं। तो आईए जानते हैं मटर पुलाव बनाने की टेस्टी रेसिपी।

सामग्री

बासमती चावल - आधा किलो

मटर - ढाई सौ ग्राम

टमाटर - 1

प्याज - 1

हरी मिर्च - 4-5

अदरक लहसुन का पेस्ट - आधा चम्मच

सौंफ - आधा चम्मच

जीरा - आधा चम्मच

बड़ी इलायची - 1

दालचीनी 1 इंच

नमक - स्वादानुसार

विधि

- इसे बनाने के लिए आप सबसे पहले कूकर में तेल डालकर गर्म करें।

- फिर इसके बाद आप इसमें जीरा, बड़ी इलायची, सौंफ और दालचीनी डालकर चटका लें।

-  अब इसमें अदरक लहसुन का पेस्ट डालें।

यह भी पढ़ें- Veg Recipe: क्या आपने चने की दाल का भर्ता चखा है? अगर नहीं, तो आज ही ट्राई करें ये यूनिक रेसिपी

- इसके बाद इसमें आप टमाटर काट कर डालें और फिर इसमें स्वादानुसार नमक डाल दें।

- अब आप इसमें पानी डालें और एक उबाल आने के बाद इसमें आप चावल डाल दें।

- फिर इसके बाद अब आप कूकर का ढक्कन लगा दें और दो सीटी आने के बाद गैस बंद कर दें।

प्रेशर निकलने के बाद आप चटनी के साथ मटर पुलाव सर्व करें।

5379487