rajasthanone Logo
Veg Recipe: आज हम आपको बहुत ही टेस्टी चने की दाल का भर्ता बनाने की रेसिपी बताएंगे। जिसे खाने के बाद ये आपकी फेवरेट डिश हो जाएगी।

Veg Recipe: दाल सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद होती है। इसमें प्रोटीन बहुत ही ज्यादा मात्रा में पाया जाता है। वहीं ज्यादातर लोग दाल खाने के नाम से मुंह बनाने लगते हैं। ऐसे में आज हम आपको दाल से बनी बेहतरीन डिश के बारे में बताएंगे। जिसे खाने के बाद यह डिश हर किसी की फेवरेट हो जाएगी। यह डिश है चने की दाल का भर्ता। वहीं यह खाने में बहुत ही लाजवाब होता है। आज हम आपको चने की दाल का भर्ता बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं।

सामग्री
चने की दाल -  ढाई सौ ग्राम

प्याज -1

हरी मिर्च - 2-3

जीरा - एक चम्मच

काली मिर्च - 4- 5

छोटी इलायची - 2

बड़ी इलायची - 1

दालचीनी - 1 इंच

साबुत लाल मिर्च - 4

नमक - स्वादानुसार

तेल - 1 बड़ा चम्मच 

यह भी पढ़ें- Tasty Recipe: मैगी बनाने के लिए एक बार जरूर ट्राई करें ये रेसिपी, हर कोई पूछेगा कैसे बनाई

विधि
- इसे बनाने के लिए आप सबसे पहले दाल को अच्छे तरीके से धो लें। 

- फिर इसके बाद आप दाल को कूकर में डालें।

- इसके बाद आप इसमें जीरा, लौंग,काली मिर्च और नमक डालकर सिटी लगा लें।

- एक सीटी आ जाने के बाद आप गैस को हल्का कर दें फिर आप 10 मिनट के बाद गैस बंद कर दें।

 - अब एक कड़ाही में तेल गर्म करें और उसमें जीरा चटका लें।और फिर इसमें कटे हुए प्याज और हरी मिर्च डाल दें।

- प्याज के गुलाबी हो जाने के बाद आप इसमें उबली हुई चने की दाल डाल दें।

 - इसे आप 10 मिनट के लिए अच्छे से चलाएं। फिर इसमें आप नमक मिलाएं। कुछ देर के बाद गैस बंद कर दें। ग्रीनशिंग के लिए हर धनिया डालें। आपका चने का दाल का भर्ता तैयार है।

5379487