How To Eat Vegetables: आजकल लोग अपने स्वास्थ्य को लेकर काफी ज्यादा सतर्क हो गए हैं। ऐसे में माना जाता है कि सब्जियों का सेवन सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। लेकिन आपको बता दें कि हर सब्जी को कच्चा नहीं खाना चाहिए। कुछ सब्जियां ऐसी होती हैं, जिन्हें हल्का पकाकर ही खाना चाहिए, नहीं तो यह सेहत को नुकसान पहुंचा सकती हैं। ऐसे में आज हम आपको बताएंगे कि किन सब्जियों को कच्चा नहीं खाना चाहिए। आइए जानते हैं इसके बारे में।
पत्ता गोभी और फूल गोभी
कुछ लोग पत्ता गोभी और फूल गोभी को कच्चा ही खा लेते हैं। लेकिन आपको बता दें कि इन्हें खाने से पहले अच्छी तरह साफ करना बहुत जरूरी है। क्योंकि इनमें छोटे-छोटे कीड़े पाए जा सकते हैं, जो सेहत के लिए नुकसानदायक होते हैं। वहीं, इन्हें कच्चा खाने से गैस, ब्लोटिंग और पाचन संबंधी समस्याएं भी हो सकती हैं।
ब्रोकली
ब्रोकली सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होती है। इसमें कई जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं। लेकिन अगर आप इसे कच्चा खाते हैं, तो कुछ लोगों को गैस, ब्लोटिंग और पाचन संबंधी परेशानियां हो सकती हैं। इसलिए इसे हल्का स्टीम या पकाकर खाना बेहतर माना जाता है।
शिमला मिर्च
कई लोग शिमला मिर्च को सलाद में कच्चा खाना पसंद करते हैं। लेकिन इसके आसपास मिट्टी और गंदगी के कण मौजूद हो सकते हैं, जो सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकते हैं। इसलिए शिमला मिर्च को अच्छी तरह धोकर और हल्का पकाकर खाना ज्यादा सुरक्षित माना जाता है।
पालक
कुछ लोग पालक को सलाद या जूस के रूप में खाना पसंद करते हैं। लेकिन आपको बता दें कि पालक में ऑक्सालेट्स पाए जाते हैं। अधिक मात्रा में कच्चा पालक खाने से शरीर में कुछ मिनरल्स के अवशोषण पर असर पड़ सकता है। इसलिए पालक को हल्का पकाकर खाना अधिक फायदेमंद माना जाता है।









