rajasthanone Logo
Rajasthani Kadhi: आज के इस लेख में हम आपको बताने जा रहे हैं राजस्थानी कढ़ी के बारे में। जानिए कैसे बनाएं इसे घर पर।

Rajasthani Kadhi: राजस्थानी व्यंजन यहां की संस्कृति को बहुत अच्छे से दर्शाते हैं। यहां की सबसे पसंदीदा और स्वादिष्ट खाद्य पदार्थों में से एक है कढ़ी। इसका स्वाद काफी तीखा, मसालेदार और दही आधारित होता है। इसे उबले हुए चावल या गरम चपाती के साथ खाया जाता है। कढ़ी अपने तीखे मसाले और विशिष्ट स्वाद के लिए सबसे अलग है। आईए जानते हैं इसे घर पर कैसे बनाएं।

एक मुख्य व्यंजन 

राजस्थान में खाने के मेज पर कढ़ी एक खास जगह रखती है। यहां पर कढ़ी चावल काफी ज्यादा लोकप्रिय है। इस व्यंजन को सभी आयु वर्ग के लोग पसंद करते हैं। यहां पर कढ़ी को मसालेदार से लेकर हल्के मीठे तक, अलग-अलग तरीके से बनाया जाता है। गर्मियों के महीने में जब भारी भोजन से परहेज किया जाता है तो यह व्यंजन लगभग हर दूसरे दिन ही बनता है। 

कैसे बनाएं कढ़ी

कड़ी को बनाने के लिए दही को पानी और बेसन के साथ फेंटकर गांठों के हटने तक एक चिकना मिश्रण बनाया जाता है। इसके बाद इसमें हल्दी और लाल मिर्च पाउडर जैसे मसाले डाले जाते हैं। फिर इसमें स्वाद अनुसार नमक मिलाया जाता है। इसके बाद एक अलग पैन में तड़के के लिए देसी घी को गर्म करें और सरसों के बीज, मेथी के बीज, सूखी लाल मिर्च और हींग डालकर हल्का सा भून लें। जैसे ही खुशबू आने लगे उसमें अदरक लहसुन का पेस्ट डालकर 1 मिनट तक पकाएं। 

अब दही के मिश्रण को धीरे-धीरे तड़के वाले मसाले में डालें।  उसे लगातार हिलाते रहे।  10-15 मिनट तक पकने दें जब तक यह गाढ़ी ना हो जाए। धीमी आंच में पकने के बाद आपकी कढ़ी एकदम तैयार है।

और पढ़ें...Madlada Village: राजस्थान के इस गांव की है अनोखी मान्यता, यहां पेड़ काटना सभी पर पड़ता है भारी, बीमार तक हो जाते हैं लोग

5379487