Dal Tadka Tips: दाल का तड़का अगर सही तरीके से लगे तो सिंपल दाल भी मजेदार बनकर तैयार होती है। वहीं इसके लिए आपको मसाले को डालने का सही तरीका पता होना चाहिए। आज हम आपको इस लेख में दाल में परफेक्ट तड़का लगाने का तरीके बताएंगे, जिसकी मदद से आप सिंपल सी दाल को भी रेस्टोरेंट जैसा स्वाद दे सकते हैं। तो चलिए जानते हैं टिप्स के बारे में।
सबसे पहले आप घी और तेल का सही चुनाव करें
दाल तड़का लगाने के लिए सबसे पहले आप घी और तेल का सही चुनाव करें। दाल में तड़का लगाने के लिए घी ज्यादा अच्छा माना जाता है। घी से तड़का लगाने से स्वाद बेहतर होता है। घी में तड़का लगाने के लिए तेल को अच्छी तरीके से गर्म करें। इसके बाद इसमें आप जीरा डालें। जीरा डालने के बाद ध्यान रखें कि यह जीरा जले नहीं। अगर जीरा पूरी तरह जल जाएगा तो दाल का स्वाद बेकार हो सकता है। इसके बाद आप इसमें हींग डालें। ध्यान रखें कि ज्यादा हींग न डालें, क्योंकि ज्यादा हींग डालने से जाएके में कड़वापन आ सकता है। इसके बाद आपको लहसुन-अदरक का पेस्ट डालना है। इससे आपको हल्की आंच पर भूनना है।
यह भी पढ़ें- Tiffin Winter Hacks: ठंड में टिफिन जल्दी हो जाता है ठंडा?अपनाएं ये टिप्स लंबे समय तक खाना रहेगा गर्म
तेज आंच में भूनने से मसाला जल सकता है। ध्यान रखें कि आपको सूखी मिर्च को तोड़ कर डालनी है। सूखी मिर्च तोड़कर डालने से स्वाद ज्यादा बेहतर आता है। दाल में तड़का लगाते समय सूखे मसाले सबसे लास्ट में डालें। इसके लिए आप हल्दी, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर इस्तेमाल कर सकते हैं। इसे आपको हमेशा लास्ट में डालना है और ध्यान रखें कि मसाले को डालते ही गैस बंद कर दें। हमेशा उबलती हुई दाल में तड़का डालें और तुरंत ढक्कन बंद कर दें। ऐसे में तड़का बहुत ही खुशबूदार होता है और स्वाद भी बढ़ जाता है।








