rajasthanone Logo
Healthy Fruit Hacks: आज हम आपके लिए अनार की छीलने के बेहतर तरीका बताएंगे। जिसकी मदद से आप आसानी से अनार छील सकते हैंं। इन टिप्स को जानने के बाद आप अनार को जल्दी और आसान तरीके से छीन सकेंगे।

Healthy Fruit Hacks: अनार सेहत के लिए बहुत ही ज्यादा फायदेमंद होता है। इसमें प्रोटीन फाइबर, विटामिन सी, पोटैशियम जैसे कई महत्वपूर्ण उपाय पाए जाते हैं, जो शरीर को ताकतवर बनाने में मदद करते हैं। इसके साथ ही अगर आप अनार का नियमित रूप से सेवन करते हैं तो आपका इम्यून सिस्टम मजबूत होता है। साथ ही डाइजेशन की बेहतर होता है। इसमें एंटी ऑक्सीडेंट पाए जाते हैं जिससे बॉडी से हानिकारक टॉक्सिन्स बाहर निकलते हैं। वहीं ज्यादातर लोग अनार के गुणों के बारे में जानते हैं लेकिन इसे छीलने की वजह से नहीं खाते हैं। ऐसे मे आज हम आपके लिए अनार की छीलने के बेहतर तरीका बताएंगे। जिसकी मदद से आप आसानी से अनार छील सकते हैंं। इन टिप्स को जानने के बाद आप अनार को जल्दी और आसान तरीके से छीन सकेंगे। आइए जानते हैं अनार छीलने के तरीके के बारे में।

अनार छीलने के लिए अपनाएं यह ट्रिक्स 
- अनार को छीलने के लिए हमेशा चॉपिंग बोर्ड का इस्तेमाल करें, क्योंकि इसके इस्तेमाल करने से आपके कपड़े दाग लगने से बचेंगे। फिर वहीं आप अनार के ऊपरी हिस्से को ध्यान से काटें। ऐसा करने से आपका अनार कोन जैसा दिखेगा। जिससे आपको अनार के बीज निकालने में आसानी होगी। फिर अनार को सफेद परत के साथ अलग-अलग हिस्सों में काटें। ऐसा करने से बीज कम टूटते हैं। इसके बाद आप अंगूठे या चम्मच की मदद से अनार के बीजों को बाहर निकाल लें।


अपना सकते हैं दूसरा तरीका

अनार को आड़ा काटें। आप बीच से अनार को काटने से बचें। वहीं आप ऊपर के हिस्से को अलग करके आनार को काट लें। ध्यान रखें की बीज बाहर न निकलें। फिर आप अंगूठे से प्रेशर डालकर अनार के दो हिस्सों करें और फिर बीज बाहर निकाल लें।

5379487