Summer Drink: गर्मी के मौसम की शुरूआत हो चुकी है। ऐसे में लोग कोल्ड ड्रिंक और पैकेज्ड फूड का सहारा लेते हैं, जो कि सेहत के लिए नुकसानदायक भी हो सकता है। ऐसे में आप घर पर जलजीरा बनाकर पी सकते हैं। यह टेस्टी होने के साथ शरीर को कई फायदे भी पहुंचाता है। ऐसे में आप इसे घर पर बनाकर मेहमानों को भी सर्व कर सकते हैं। आज हम आपके साथ घर परी जलजीरा बनाने की रेसिपी शेयर करने जा रहे हैं। तो आइए जानते हैं इसे बनाने की रेसिपी।
सामग्री
पुदीना पत्तियां - 1 कप
हरा धनिया - 1 बड़ा चम्मच
अदरक - 1 इंच
हरी मिर्च - 1–2
भुना जीरा पाउडर - 1 चम्मच
काला नमक - आधा चम्मच
नमक - स्वादानुसार
नींबू का रस - 1 चम्मच
इमली का पानी - 1 चम्मच
गिलास ठंडा पानी - 3
विधि
- इसे बनाने के लिए आप सबसे पहले पुदीना, धनिया, अदरक और हरी मिर्च को मिक्सर में डालें और फिर सभी को अच्छे से पीस लें।
- इसके बाद अब इस पेस्ट को एक बड़े बर्तन में निकाल लें।
- फिर इसमें भुना जीरा पाउडर, काला नमक, साधारण नमक और नींबू का रस डालें।
यह भी पढ़ें- Snacks Recipe: बाजार के समोसे-पकौड़ों को कहें अलविदा, शाम की चाय के साथ एन्जॉय करें आलू-पोहा कटलेट
- अब इसमें ठंडा पानी मिलाएं और अच्छी तरह घोल मिक्स करें।
- आप इसमें इमली का पानी भी मिला सकते हैं। ऐसा करने से इसका स्वाद बहुत बढ़ जाएगा।
अब आप इसे छान लें। आपका टेस्टी जलजीरा बनकर तैयार है। इसे आप ठंडा-ठंडा सर्व करें।










