rajasthanone Logo
Chutney Recipe: आज हम आपके साथ आंवला की चटनी बनाने की रेसिपी शेयर करने जा रहे हैं। यह खाने में बहुत टेस्टी होती है। साथ ही सेहत के लिए लाभकारी होती है।

Chutney Recipe:  आंवाला सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। इसमें कई ऐसे तत्व पाए जाते हैं जो स्किन और बालों दोनों के लिए ही लाभकारी होते हैं। आवाले का सेवन करने से बालों का झड़ना कम होता है। इसके साथ ही बाल घने भी होते हैं। कई बार लोगों को समझ नहीं आता कि आंवले का सेवन कैसे किया जाए। ऐसे में आप आंवला की चटनी बनाकर खा सकते हैं। आज हम आपको आंवला की चटनी बनाने की रेसिपी बताएंगे। इस रेसीपी की मदद से आप आसानी से आंवली की चटनी बना सकते हैं। तो चलिए जानते हैं आंवला की चटनी बनाने का तरीका।

सामग्री

आंवाला - 2

धनिया पत्ती -15

हरी मिर्च - 3

अदरक - 1 इंच

काला नमक - एक चुटकी

नमक - स्वाद अनुसार

सरसों का तेल - एक चम्मच

पानी

यह भी पढ़ें-Moti Malai Tips: अब दूध की मलाई होगी रोटी जितनी मोटी, अपनाएं ये आसान देसी तरीका

विधि

- इसे बनाने के लिए आप सबसे पहले सभी एक जार में धनिया पत्ती और वाला के टुकड़े डालकर पीस लें।

- इसके बाद इसमें आप हरी मिर्च, अदरक, नमक, सरसों का तेल और पानी डालकर फाइन पेस्ट बना लें।

- आपकी चटनी बनकर तैयार है। इससे आप बाहर निकाल लें। इसे आप स्टोर करके भी रख सकते हैं।

5379487