rajasthanone Logo
Breakfast Recipe: आज हम आपके लिए गोभी के पराठे बनाने के रेसिपी लेकर आए हैं। यह खाने में बहुत ही टेस्टी होते हैं। आइए जानते हैं रेसिपी।

Breakfast Recipe: सर्दियों के मौसम में पराठे का खाने का मजा ही अलग होता है। वहीं ज्यादातर लोग आलू के पराठे खाना पसंद करते हैं, लेकिन आज हम आपको गोभी के पराठे बनाने की रेसिपी बताएंगे। यह खाने में बहुत ही स्वादिष्ट होते हैं। साथ ही इसे बनाने में समय भी बहुत कम लगता है और यह बहुत टेस्टी बनकर तैयार होते हैं। तो चलिए जानते हैं गोभी के पराठे बनाने का तरीका।

सामग्री

गोभी -1

नमक - स्वादानुसार

लाल मिर्च - आधा चम्मच

प्याज -1 

हींग - एक चुटकी

धनिया पाउडर - आधा चम्मच

गेहूं का आटा-दो कप

गरम पानी - एक गिलास

विधि

- इसे बनाने के लिए आप सबसे पहले गेहूं के आटे में नमक मिलाकर गर्म पानी की मदद से आटा गूंथ लें।

- इसके बाद आप गोभी को कद्दूकस करें उसमें नमक, धनिया पाउडर, हींग, लाल मिर्च पाउडर, कटा हुआ प्याज डालकर अच्छे से मिलाएं। आपकी स्टफिंग तैयार है।

- अब आटे की लोई तोड़े और इसमें स्टफिंग भरें और फिर हल्के हाथों से बेल लें। फिर तभी पर दोनों तरफ से घी लगाकर अच्छे से सीख लें।

यह भी पढ़ें- Rajasthani Recipe: आज डिनर में बनाएं राबोड़ी की सब्जी, नोट करें रेसिपी

आपके गोभी के पराठे बनकर तैयार हैं। इसे आप चाय और चटनी के साथ गरमा गरम सर्व करें।

5379487