rajasthanone Logo
Dinner Recipe: आज हम आपके साथ बेसन की बहुत ही टेस्टी सब्जी बताने जा रहे है, जो खाने में बहुत ही टेस्टी होती है और बनाने में बहुत ही आसान होते हैं।

Besan Recipe: अक्सर महिलाओं की समस्या रहती है कि आज खाने में क्या बनाना है। इसके चलते महिलाओं के दिमाग में उथल-पुथल मची रहती है कि वह आज खाने के लिए क्या बनाएं। ऐसे में अगर आप भी यही सोच रही हैं, तो यह लेख आपके लिए कारगर साबित हो सकता है। क्योंकि इस लेख में आज हम आपको बहुत ही स्वादिष्ट रेसिपी बताने जा रहे हैं, जो बहुत ही कम समय में बनकर तैयार हो जाती है। आज हम इस लेख में बेसन का थोपा बनाने के बारे में जानेंगे, जिसे आपके घर वाले बहुत ही शौक से खाएंगे। तो चलिए जानते हैं इस सब्जी को बनाने की रेसिपी।

सामग्री
बेसन – एक कप
पानी – जरूरत के अनुसार
राई – एक बड़ा चम्मच
हींग – एक चुटकी
जीरा – एक चम्मच
खड़े मसाले
हरी मिर्च
प्याज – दो
टमाटर – दो
अदरक-लहसुन का पेस्ट – एक चम्मच
हल्दी पाउडर – आधा चम्मच
लाल मिर्च पाउडर – आधा चम्मच
नमक – स्वाद अनुसार
हरा धनिया – दो बड़े चम्मच
विधि
- इसे बनाने के लिए आप सबसे पहले एक बर्तन में बेसन, हल्दी, हींग और नमक डालें। 
- इसके बाद थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए पतला सा घोल तैयार करें। ध्यान रखें कि घोल में गांठें नहीं पड़ें। इसे आप कुछ मिनट के लिए रख दें।
- फिर आप एक कढ़ाई में तेल डालें और उसमें तैयार किया हुआ बेसन का घोल डाल दें। 
- इसके बाद इसे आप धीमी आंच पर लगातार चलाते हुए पकाएं। जब घोल गाढ़ा हो जाए और बर्तन के किनारे छोड़ने लगे, तो गैस बंद कर दें।
- फिर आप एक थाली में तेल लगाकर चिकना करें और इसमें बेसन को डालकर चम्मच से बराबर फैला दें। इसे 15-20 मिनट के लिए ठंडा होने के लिए रख दें। फिर इसे आप अपने मनपसंद शेप में काट लें।
- इसके बाद कढ़ाई में तेल गर्म करें। फिर इसमें जीरा, राई और गरम मसाला डालकर तड़का लगाएं। 
- अब आप इसमें प्याज डालकर भून लें। फिर इसमें अदरक-लहसुन का पेस्ट डालकर भूनें। जब मसाले अच्छी तरीके से भुन जाएं, तब इसमें आप टमाटर डालकर अच्छे से मिला लें।

यह भी पढ़ें- Indian Recipe: सब्जी खाकर हो गए हैं बोर? झटपट बनाएं मलाईदार पनीर भुर्जी, स्वाद ऐसा कि बार-बार करेंगे ट्राई
- जब टमाटर हल्के सॉफ्ट हो जाएं, तब इसमें धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और नमक डालकर अच्छे से भूनें।
- जब मसाला तेल छोड़ दे, तब इसमें जरूरत के मुताबिक पानी डालें और ग्रेवी को उबालने के लिए रख दें।
- जब ग्रेवी में उबाल आ जाए, तो इसमें तैयार किए हुए बेसन के टुकड़े डाल दें और एक उबाल आने तक पकने दें। फिर आप गैस बंद कर दें और ऊपर से हरा धनिया डाल दें।
आपकी बेसन का थोपा सब्जी बनकर तैयार है। इसे आप गरमा-गरम रोटी या चावल के साथ सर्व करें।

5379487