rajasthanone Logo
Indian Recipe: आज हम आपके साथ बहुत ही टेस्टी पनीर की भुर्जी बनाने की रेसिपी शेयर करने जा रहे हैं, जो बहुत ही जल्दी बनकर तैयार हो जाती है।

Indian Recipe:अगर रोज-रोज एक ही तरह की सब्जी खाकर बोर हो गए हैं, तो ऐसे में आप कुछ टेस्टी बनाकर खा सकते हैं। आज हम आपको इस लेख में पनीर की भुर्जी बनाने की रेसिपी बताएंगे, जो आपके लंच के लिए एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकती है। यह बनाने में भी बहुत आसान होती है। इसके साथ ही खाने में भी बहुत लाजवाब लगती है। यह डिश प्रोटीन से भी भरपूर होती है। तो आइए जानते हैं पनीर की भुर्जी बनाने की आसान रेसिपी।

सामग्री:
पनीर - 250 ग्राम
प्याज - 2
टमाटर - 2
शिमला मिर्च - आधी
हरी मिर्च - 2
अदरक-लहसुन का पेस्ट - 1 छोटा चम्मच
मक्खन - 2 बड़े चम्मच
तेल - 1 बड़ा 
जीरा - आधा चम्मच
हल्दी - 1 चम्मच
लाल मिर्च पाउडर - आधा चम्मच
धनिया पाउडर - 1 चम्मच
गरम मसाला - आधा चम्मच
किचन किंग मसाला - 1 चम्मच
हरा धनिया - 2 बड़े चम्मच
मलाई - 2 बड़े चम्मच
नमक - स्वादानुसार

विधि:
- इसे बनाने के लिए सबसे पहले एक कढ़ाई में एक चम्मच तेल और दो चम्मच मक्खन डालकर गर्म करें। 
- अब इसमें जीरा डालकर तड़का लगाएं। इसके बाद इसमें प्याज और हरी मिर्च डालकर 2 से 3 मिनट के लिए भूनें। 
- अब इसमें अदरक-लहसुन का पेस्ट डालें और 1 मिनट तक चलाते हुए पकाएं। 
- फिर इसमें बारीक कटी हुई शिमला मिर्च और टमाटर डाल दें। साथ ही नमक डालकर इसे कुछ देर पकने दें।
- जब टमाटर गल जाएं, तब इसमें हल्दी, लाल मिर्च, धनिया पाउडर और किचन किंग मसाला डालकर 1 मिनट के लिए भूनें।
-  इसके बाद इसमें मलाई डालकर 2 से 3 मिनट तक अच्छी तरह मिलाएं। 
- अब इसमें पनीर डालें और स्वादानुसार नमक डाल दें। इसे हल्के हाथों से चलाएं और फिर 2 मिनट के लिए ढककर पकाएं। 
- पनीर को ज्यादा न पकाएं, नहीं तो यह रबर जैसा सख्त हो सकता है।
- गैस बंद करने के बाद इसमें क्रश की हुई मेथी और हरा धनिया डालकर मिलाएं। अब इसे रोटी के साथ गरमा-गरम सर्व करें।

5379487