rajasthanone Logo
Breakfast Recipe: आज हम आपको चावल के आटे की चटपटी टिक्की बनाने की रेसिपी बताएंगे। यह झटपट रेसिपी बनकर तैयार है। तो चलिए जानते हैं इसे बनाने की रेसिपी।

Breakfast Recipe: कई बार समय की कमी के कारण समझ में नहीं आता कि नाश्ते में क्या बनाएं। ऐसे में आप चावल के आटे की चटपटी टिक्की बना सकते हैं। यह बहुत ही झटपट बनकर तैयार हो जाती है। इसके साथ इसमें आप सब्जी भी ऐड कर सकते हैं। आज हम आपको चावल के आटे की चटपटी टिक्की बनाने की रेसिपी बताएंगे। तो चलिए जानते हैं इसे बनाने की रेसिपी।

सामग्री

चावल का आटा - 1 कप
उबले हुए आलू - 2-3
हरी मिर्च - 1
हरी धनिया- 2 बड़े चम्मच
काली मिर्च पाउडर - 1/2 चम्मच
तेल - 2 बड़े चम्मच
रेड चिली सॉस - 1 बड़ी चम्मच
ग्रीन चिली सॉस - 1/2 बड़ी चम्मच
सोया सॉस - 2 बड़ी चम्मच
पानी - 3 कप
शेजवान सॉस - 1 बड़ी चम्मच

सफेद तिल तड़के के लिए - 1 छोटी चम्मच
 

विधि

- इसे बनाने के लिए आप सबसे पहले आलू को धोकर उबाल लें।

- फिर इसके बाद आप एक बाउल में उबले हुए आलू को इसके बाद इसमें आप चावल का आटा, नमक डालकर डॉ तैयार कर लें।

- फिर आप हाथों में तेल लगाकर इसकी छोटी-छोटी गोलियां।

- तैयार करने इसके बाद आप एक पानी में बर्तन में पानी गर्म करें और उसमें नमक डाल दें। एक-एक करके आप इसमें सभी बॉल्स डालकर 5 मिनट के लिए पानी में उबाल लें और फिर गैस बंद करें।

- पानी से निकाल कर तुरंत ठंडे पानी में डाल दें।

- ध्यान रखें की उम्मीद नहीं होनी चाहिए। बस आपको ऐसे हल्का सा उबालना है।

- अब आप एक बड़े कड़ाही में तेल गर्म करें और उसमें हरी मिर्च सफेद तिल डालकर चटका लें।

यह भी पढ़ें- Veg Recipe: इस तरह बनाएं मटर पुलाव, मिनटों में होता है तैयार

- इसके बाद आप इसमें कटी हुई हरी धनिया, काली मिर्च पाउडर और नमक डालकर अच्छे से मिक्स करें।

- 1 मिनट के बाद आप इसमें थोड़ा पानी ऐड करें।

- इसी के साथ आपको इसके अंदर रेड चिली सॉस, ग्रीन चिली सॉस, सोया सॉस और शेजवान डालकर मिक्स कर लें।

- इसके बाद आप इसमें चावल की आटे की बॉल्स डालें। इसे आप 5 मिनट के लिए पका लें।

 आपकी टेस्टी चटपटी चावल की आटे की टिक्की तैयार है।

5379487