rajasthanone Logo
Yogita Bihani: आज के इस लेख में हम आपको बताने जा रहे हैं राजस्थान के बीकानेर में जन्मी बॉलीवुड स्टार योगिता बिहानी के बारे में। आईए जानते हैं।

Yogita Bihani Life Story: बीकानेर में जन्मी योगिता बिहानी भारतीय टेलीविजन और फिल्मी दुनिया में बड़े सितारों में से एक हैं। उन्होंने न केवल बॉलीवुड में पहचान बनाई है बल्कि राजस्थान का नाम भी रोशन किया है। आइए जानते हैं उनके इस फिल्मी  सफर के बारे में।

बीकानेर से बड़े पर्दे तक 

योगिता बिहानी ने सुमेरमल जैन पब्लिक स्कूल से अपनी स्कूली शिक्षा पूरी की ‌। बीकानेर से मुंबई की चकाचौंध तक का उनका सफर काफी शानदार रहा। हालांकि उन्होंने इंजीनियरिंग की है लेकिन उनका ख्वाब ग्लैमर की दुनिया में एक बड़ा नाम बनना था। उन्होंने अपने सफर की शुरुआत फैमिना मिस इंडिया राजस्थान की फाइनलिस्ट बनाकर की । 

सलमान खान के साथ ब्रेकथ्रू मोमेंट 

उन्हें अपने करियर में सबसे बड़ा ब्रेक तब मिला जब उन्होंने सोनी टीवी पर बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के गेम शो दस का दम  के लिए एक प्रोमो शूट किया। उस प्रोमो ने उन्हें रातों-रात एक जाना पहचाना चेहरा बना दिया। जिससे प्रमुख टीवी निर्माता का ध्यान उन पर गया। 

शानदार डेब्यू से सुर्खियां बटोरीं

एकता कपूर का एक टेलीविजन शो दिल ही तो है से उन्होंने एक्टिंग की शुरुआत की। इस शो में उन्होंने पलक शर्मा का किरदार निभाया था। उनका अभिनय काफी सराहा गया। इसके बाद वें भारतीय टेलीविजन में जाना माना नाम बन गई। 

टेलीविजन से लेकर फिल्मों तक 

उन्होंने अपनी प्रतिभा सिर्फ टेलीविजन तक ही सीमित नहीं रखी। उन्हें एक्शन थ्रिलर विक्रम वेधा में चंदा का रोल मिला। इस फिल्म में उन्होंने इंडस्ट्री के दिग्गजों के साथ अभिनय किया। इसके बाद वह ऐके वर्सेस ऐके में भी नजर आई। उनके करियर को सबसे अच्छी उड़ान द केरल स्टोरी के बाद मिली। इस फिल्म में उनके अभिनय की काफी सराहना की गई।

इसे भी पढ़े:- राजस्थान की जैस्मिन भसीन: करण जौहर के रियलिटी शो 'द ट्रेटर्स' में मचाया हंगामा, अपनी अदाकारी से जीता दर्शकों का दिल

 

5379487