Celebrity Wedding: आजकल सोशल मीडिया पर 'विरोष' काफी ट्रेंड कर रहा है। साउथ और बॉलीवुड में अपना नाम बनाने वाली रश्मिका मंदांना और विजय देवरकोंडा की जल्दी शादी होने वाली है। वहीं ऐसे में खबरें सामने आ रही है कि दोनों ने अपने इस पवित्र बंधन में बनने के लिए उदयपुर को चुना है। आजकल डेस्टिनेशन वेडिंग का काफी ट्रेंड चल रहा है। ज्यादातर सेलिब्रिटीज राजस्थान के आलीशान रिजॉर्ट और महलों में अपने इस खास पल का जश्न मनाते हैं। ऐसे में विजय और रश्मिका ने भी अपनी शादी के वेन्यू के रूप में उदयपुर के मोमेंटोस बॉय आईटीसी होटल को चुना है।
जानें कमरों में एक रात रुकने की कीमत
आपको बता दें कि यह अरावली रेंज के बीच में बसा हुआ है। यह पूरा पहाड़ी और हरियाली से घिरा हुआ है, जो हिल टॉप रिसोर्ट नेचर और लग्जरी का शानदार मिश्रण पेश करता है। आपको बता दें कि इस रिजोर्ट में 117 कमरे हैं। जिनमें प्रीमियम सुईट्स और प्राइवेट विला शामिल हैं। यहां के कमरे काफी ज्यादा कंफर्टेबल और प्राइवेसी का ध्यान में रखते हुए बनाए गए हैं। यहां की खूबसूरती यहां के आने वाले का मन मोह लेती है। वहीं यहां के कमरों की कीमत एक रात के लिए ₹20000 से ₹50000 तक होती है। वहीं प्राइवेट विला की कीमत एक रात के लिए ₹70000 से या इससे ज्यादा हो सकती है।
उदयपुर से 25 किलोमीटर दूर है मोमेंटोस बॉय आईटीसी
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि आईटीसी मोमेंटोस उदयपुर से 25 किलोमीटर की दूरी पर है। वहीं यह बहुत ही सुकून भरी जगह है। ऐसे में रश्मिका और विजय की शादी को यह डेस्टिनेशन काफी आदर्श स्थान बनाता है। वहीं यहां आने वाले मेहमानों का खास ख्याल रखा गया है। यहां पर मेहमान हस्त निर्मित कॉकटेल, गर्म पेय का आनंद ले सकते हैं। खबरों की मानें तो दोनों प्राइवेट तरीके से अपनी शादी कर रहे हैं, जिसमें केवल परिवार, करीबी रिश्तेदार और दोस्त थी शामिल होंगे। बताया जा रहा है कि उदयपुर में शादी होने के बाद दोनों 4 मार्च को हैदराबाद जाकर रिसेप्शन पार्टी देंगे फिलहाल उदयपुर में दोनों की प्री वेडिंग फैसिलिटी चल रही है। लक्जरी रिसॉर्ट में परिवार और दोस्तों के साथ विजय और रश्मिका अपनी शादी के पलों को इंजॉय कर रहे हैं।










