Rajasthan Entertainmet: मंगलवार को जयपुर में फिल्म और टीवी जगत से जुड़े कई मशहूर सेलेब्रिटीज अलग-अलग कार्यक्रमों में शामिल हुए। शूटिंग और इवेंट के सिलसिले में शहर पहुंचे इन सितारों ने न केवल कार्यक्रमों में हिस्सा लिया, बल्कि आम लोगों और प्रशंसकों से संवाद भी किया।मशहूर अभिनेता शरद कैलकर सोमवार देर रात जयपुर पहुंचे। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अपनी दमदार आवाज और अभिनय के लिए पहचान रखने वाले शरद केलकर फिल्म 'बाहुबली' में अपने वॉयसओवर के कारण देशभर में चर्चा में आए थे। बताया जा रहा है कि वे जयपुर में एक शूटिंग प्रोजेक्ट के सिलसिले में आए हैं। इसके अलावा अभिनेता विक्रांत मैसी, टीवी शो 'बालिका वधू' फेम अभिनेत्री नेहा मर्दा और फिल्म अभिनेत्री नीलम भी जयपुर में नजर आईं।
महिलाओं को अवॉर्ड देकर सम्मानित किया गया
अभिनेत्री नीलम ने एक कार्यक्रम में महिलाओं से रूबरू होकर फिल्म इंडस्ट्री में महिलाओं की स्थिति और उनके सामने आने वाली चुनौतियों पर खुलकर चर्चा की। टीवी शो 'बालिका वधू' से लोकप्रियता हासिल करने वाली अभिनेत्री नेहा वर्धा भी कार्यक्रम में शामिल होने जयपुर पहुंचीं। इस दौरान उन्होंने महिलाओं के साथ संवाद कर करियर के अनुभव साझा किए और उन्हें प्रेरित किया। कार्यक्रम में उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को अवॉर्ड देकर सम्मानित भी किया।
विक्रांत मैसी भी जयपुर में एक इवेंट में शामिल हुए
फिल्म '12th Fail' के अभिनेता विक्रांत मैसी भी जयपुर में एक इवेंट में शामिल हुए। उन्होंने टॉक शो के दौरान अपनी फिल्मी यात्रा और संघर्षों को साझा किया।बताया जा रहा है कि हाल ही में जेईसीआरसी यूनिवर्सिटी ने उन्हें अपना ब्रांड फेस बनाया है। इसके अलावा उनके शाहरुख खान से सम्मानित होने की भी चर्चा रही।









