rajasthanone Logo
Priyanka Gandhi Son News: प्रियंका गांधी के बेटे रेहान वाड्रा की सगाई राजस्थान के रणथंभौर में गर्लफ्रेंड अवीवा वेग से होने वाली है। जिसको लेकर गांधी परिवार में काफी खुशी का माहौल है।

Priyanka Gandhi Son News:  प्रियंका गांधी वाड्रा के बड़े बेटे रेहान वाड्रा आजकल खबरों में बने हुए हैं, जिसके पीछे की वजह है उनकी शादी। बताया जा रहा है कि रेहान वाड्रा जल्द ही शादी के अटूट बंधन में बंधने वाले हैं। वही अपनी जिंदगी के इस खास पल को यादगार बनाने के लिए उन्होंने राजस्थान को चुना है। कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा के बेटे रेहान वाड्रा राजस्थान के रणंथभौर में अपनी गर्लफ्रेंड अवीवा वेग से सगाई करेंगे।

रेहान वाड्रा का राजस्थान के रणंथभौर से खास लगाव रहा है। अक्सर वे अपने परिवार के साथ यहां समय बिताने आते थे। बताया जा रहा है कि प्रियंका गांधी अपने परिवार के साथ साल में दो से तीन बार यहां घूमने जरूर आती हैं। 2025 अक्टूबर और दिसंबर में भी वे अपने परिवार के साथ रणंथभौर आई थीं। रणंथभौर यह उनके लिए केवल एक टूरिस्ट डेस्टीनेशन ही नहीं है, बल्कि रेहान वाड्रा की बचपन की यादों का एक पिटारा है। यही एक खास वजह है कि उन्होंने अपने रिंग सेरेमनी के लिए इस जगह को चुना है। उनका बचपन की पहाड़ियों और जंगलों में बीता है। यह जगह उनके दिल के काफी करीब बताइ जाती है।

रेहान ने रणंथभौर के बाघों पर एक प्रदर्शनी भी लगाई थी

रेहान का प्रोफेशन वाइल्डलाइफ फोटोग्राफी से जुड़ा है। जिस वजह से वह अक्सर यहां फोटोज के लिए भी आते हैं। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भी कई बार रणंथभौर के टाइगर साइटनिंग के फोटो शेयर किए हैं। कुछ समय पहले रेहान ने रणंथभौर के बाघों पर एक प्रदर्शनी भी लगाई थी।

यह भी पढ़ें- Rajasthan Weather: राजस्थान के आखिर हफ्ते में कड़के की ठंड, नया साल पर बारिश का अलर्ट, जानें अपने जिले का हाल!

मिली जानकारी के मुताबिक 2 जनवरी रेहान और अवीवा की रणंथभौर में सगाई होगी। आपको बता दें कि दोनों एक ही स्कूल में पढ़ते थे। वहीं अवीवा भी पेशे से फोटो ग्राफर हैं। वे दिल्ली की रहने वाली हैं। उनके पिता इमरान वेग एक बड़े बिजनेसमैन हैं। दोनों परिवारों के बीच काफी करीबी रिश्ते हैं।

5379487