rajasthanone Logo
Jaipur Raj Mandir Cinema: राजस्थान की राजधानी जयपुर के राजमंदिर सिनेमा घर का पूरे देश भर में नाम है। आपको बता दें कि जयपुर का प्रतिष्ठित सिनेमा घरों में से एक है। यह अपना 50वीं वर्षगांठ 1 जून को मनाने जा रहा है। थिएटर की गोल्डन जुबली के मौके पर राज मंदिर सिनेमा के प्रबंधकों ने एक अच्छा-खास इंतजाम किया है।

Jaipur Raj Mandir Cinema: राजस्थान की राजधानी जयपुर के राजमंदिर सिनेमा घर का पूरे देश भर में नाम है। आपको बता दें कि जयपुर का प्रतिष्ठित सिनेमा घरों में से एक है। यह अपना 50वीं वर्षगांठ 1 जून को मनाने जा रहा है। थिएटर की गोल्डन जुबली के मौके पर राज मंदिर सिनेमा के प्रबंधकों ने एक अच्छा-खास इंतजाम किया है। इस विशेष दिन के लिए थिएटर में सिने प्रेमियों के लिए चार सुपरहिट बॉलीवुड फिल्मों का निशुल्क दिखाया जाएगा।

इन 5 सुपरहिट फिल्मों का नाम कुछ इस प्रकार है- पहला दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे., राम तेरी गंगा मैली, हम आपके हैं कौन और जिंदगी ना मिलेगी दोबारा और पांचवा फिल्म चुपके-चुपके,  इन पांच शो के लिए दर्शकों को फ्री में टिकट मिलेंगे। पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर टिकट दिए जाएंगे। लेकिन बिना पैसे दिए फिल्म देखने के लिए भी फ्री टिकट लेना होगा।

जानिए कैसे मिलेगी टिकट

राज मंदिर सिनेमा घर के प्रबंधन के अनुसार, 1 जून को 5 अलग-अलग शो में चार क्लासिक फिल्मों की स्क्रीनिंग होगी। टिक बुक माय शो और थिएटर काउंटर से प्राप्त किए जाएंगे। प्रबंधन का उद्देश्य है कि पुराने दौर की सिनेमाई यादों को फिर से जीवित करना है।

जानिए कब शुरू हुआ था राज मंदिर सिनेमा

आपको बता दें कि राजमंदिर का उद्घाटन 1 जून 1976 में हुआ था। उस समय प्रदेश के मुख्यमंत्री हरिदेव जोशी ने इस सिनेमाघर का उद्घाटन किया था। साल 1976 में जब राज मंदिर सिनेमाघर का उद्घाटन हुआ था तो पहली फिल्म चरस प्रदर्शित हुई थी, जिसमें धर्मेंद्र और हेमा मालिनी मुख्य भूमिका निभा रहे थे। पिछले पचास वर्षों में राज मंदिर सिनेमाघर जयपुर की सांस्कृतिक पहचान बन चुका है। क्योंकि इसकी अपनी भव्य वास्तुकला, शानदार इंटीरियर और अनोखे फिल्मी माहौल के कारण यह देश-दुनिया के पर्यटकों के बीच आकर्षण का केंद्र बना रहा है।

यह भी पढ़ें- Summer Care Tips: पसीने और चिपचिपाहट से हैं परेशान? जानिए गर्मियों में फ्रेश रहने के असरदार उपाय

5379487