RPSC Lecturer Admit Card 2025: Rajasthan Public Service Commission द्वारा प्राध्यापक, प्राध्यापक कृषि एवं कोच (माध्यमिक शिक्षा विभाग) परीक्षा-2025 के अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र वेबसाइट पर जारी कर दिए गए हैं। यह परीक्षा 31 मई से 11 जून तक ली जाएगी। अभ्यर्थी परीक्षा के प्रवेश पत्र वेबसाइट पर उपलब्ध एडमिट कार्ड लिंक के माध्यम से आवेदन-पत्र क्रमांक व जन्म दिनांक प्रविष्ट कर डाउनलोड कर सकेंगे।
परीक्षार्थियों के लिए जरूरी दिशा-निर्देश भी जारी किए गए
इसके अलावा अभ्यर्थी एसएसओ पोर्टल पर लॉगिन कर सिटीजन एप्स में उपलब्ध रिक्रूटमेंट पोर्टल लिंक के जरिए भी अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। आयोग द्वारा परीक्षा के लिए आवंटित परीक्षा जिलों की जानकारी पहले ही जारी की जा चुकी है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि आयोग ने परीक्षार्थियों के लिए जरूरी दिशा-निर्देश भी जारी किए हैं।
60 मिनट पहले तक ही प्रवेश दिया जाएगा
परीक्षा केंद्र पर अभ्यर्थियों को परीक्षा शुरू होने से 60 मिनट पहले तक ही प्रवेश दिया जाएगा। इसके बाद किसी भी अभ्यर्थी को प्रवेश नहीं मिलेगा। पहचान सत्यापन के लिए परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र पर मूल आधार कार्ड या उसका रंगीन प्रिंट साथ लाना अनिवार्य होगा। आयोग ने अभ्यर्थियों से समय पर परीक्षा केंद्र पहुंचने और सभी आवश्यक दस्तावेज साथ लाने की अपील की है, ताकि परीक्षा के दौरान किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।








