RBSE Supplementary Result 2026: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं और 12वीं सप्लीमेंट्री परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया है। इस बार भी दोनों कक्षाओं में छात्राओं का प्रदर्शन छात्रों से बेहतर रहा। बोर्ड की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार 12वीं का कुल परिणाम 71.65 प्रतिशत जबकि 10वीं का रिजल्ट 64.69 प्रतिशत दर्ज किया गया।
12वीं का रिजल्ट
12वीं सप्लीमेंट्री में कुल 8679 स्टूडेंट रजिस्टर्ड थे, जिनमें से 6730 परीक्षा में शामिल हुए। इनमें से 4822 स्टूडेंट पास हुए हैं। कुल पास प्रतिशत 71.65% रहा। इसमें छात्र 2855 पास और पासिंग प्रतिशत 68.91% रहा। वहीं छात्राएं 1967 पास और पास प्रतिशत 76.03% रहा। 12वीं में छात्राओं का रिजल्ट छात्रों के मुकाबले 7% से ज्यादा बेहतर रहा।
10वीं का रिजल्ट
10वीं सप्लीमेंट्री में 30,898 स्टूडेंट ने फॉर्म भरा था और 26,266 परीक्षा में बैठे। कुल 16,991 स्टूडेंट पास हुए हैं। 10वीं का कुल पास प्रतिशत 64.69% दर्ज किया गया। छात्र 8815 पास और पास प्रतिशत 62.20% रहा। वहीं छात्राएं 8176 पास, पास प्रतिशत 67.60% रहा। 10वीं में भी छात्राओं ने 5% से ज्यादा के अंतर से बाजी मारी।
बोर्ड अधिकारियों के अनुसार सप्लीमेंट्री परीक्षा का आयोजन उन विद्यार्थियों के लिए किया गया था जो मुख्य परीक्षा में एक या दो विषयों में सफल नहीं हो पाए थे। अब रिजल्ट जारी होने के बाद विद्यार्थी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं।








