Teaching Jobs Rajasthan: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की अध्यापक भर्ती-2025 एक बार फिर सवालों को लेकर विवाद में है। लेवल-1 और लेवल-2 की कुल 7 विषयों की परीक्षाओं में से 3 के परिणाम जारी हो चुके हैं और इन्हीं में 19 सवाल डिलीट किए गए हैं। इतनी बड़ी संख्या में सवाल डिलीट होने से अभ्यर्थियों ने नाराजगी जताई है।
पेपर सेटर्स को ब्लैकलिस्ट किया गया
आपको बता दें कि बोर्ड पहले सवाल डिलीट की संख्या कम रखने के दावे करता रहा है, लेकिन केवल 3 परीक्षाओं में ही यह आंकड़ा सामने आया है। इसके साथ ही आपको बता दें कि अभी 4 परीक्षाओं के परिणाम आना बाकी हैं, जिससे डिलीट सवालों की संख्या और बढ़ने की संभावना है। हालांकि बोर्ड ने इस मामले को गंभीरता से हुए संबंधित पेपर सेटर्स को ब्लैकलिस्ट किया गया है और उन पर जुर्माना भी लगाया है। ऐसे में बोर्ड ने संस्कृत शिक्षा लेवल वन, संस्कृत विषय लेवल टू और विज्ञान-गणित विषय लेवल टू के परिणाम जारी किए थे, जिनमें ये सवाल डिलीट हुए। बता दें कि प्रत्येक पेपर में 150 सवाल थे।
परीक्षा में सवाल डिलीट होना गंभीर विषय
ऐसे में चयन बोर्ड के अध्यक्ष आलोक राज ने कहा कि किसी परीक्षा में सवाल डिलीट होना गंभीर विषय है और इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। 3 परीक्षाओं में 19 सवाल डिलीट होने पर बोर्ड ने कड़ा रुख अपनाते पेपर सेटर्स को ब्लैकलिस्ट किया है और उन पर जुर्माना भी लगाया है।









