Rajasthan Education: राजस्थान स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय (RUHS)द्वारा सत्र 2026-27 के लिए PGET-2026 के तहत पीजी कोर्सेज में प्रवेश की ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस वर्ष 44 संस्थानों की 737 सीटों पर प्रवेश दिया जाएगा। वहीं आरक्षित वर्ग के लिए आवेदन शुल्क1600 रुपए तथा सामान्य एवं अन्य वर्गों के लिए 5000 रुपए है। इसके साथ ही आपको बताते चलें कि अंतिम तिथि 18 जून है।
मिली जानकारी के मुताबिक, एमएससी नर्सिंग, एमएससी मेडिकल और मास्टर ऑफ पब्लिक हेल्थ में प्रवेश ऑफलाइन प्रवेश परीक्षा से होगा। वहीं परीक्षा जुलाई के दूसरे सप्ताह में तय केंद्रों पर होगी। एम-फार्मेसी की 16 संस्थानों में 282 सीटों पर प्रवेश शैक्षणिक योग्यता और मेरिट के आधार पर होगा। मारवाड़ यूनिवर्सिटी, जोधपुर से संबद्ध संस्थानों में पीजी प्रवेश प्रक्रिया अलग से संचालित होगी।
एम.एससी मेडिकल: एनाटोमी, फिजियोलॉजी, फार्माकोलॉजी, बायोकेमिस्ट्री, माइक्रोबायलॉजी।
मास्टर इन फार्मेसी: फार्मास्यूटिक्स, फार्मास्यूटिकल केमिस्ट्री, फार्मास्युटिकल क्वालिटी एश्योरेंस और फार्माकोलॉजी।
एमपीएचः RUHS जयपुर, आरएनटी उदयपुर में एमपीएच कोर्सेज में सीटों की संख्या 25-25 हैं।









