rajasthanone Logo
Rajasthan Education Update: राज्य में स्वास्थ क्षेत्र में बड़ा विस्तार हुआ है। 2 साल में 7 मेडिकल कॉलेज और 1700 नई MBBS सीटें बढ़ाई गई है। आइए जानते हैं पूरी खबर।

Rajasthan Education Update:  राजस्थान में चिकित्सा शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर ने बताया कि पिछले दो सालों में राज्य में 7 नए मेडिकल कॉलेज स्थापित किए गए हैं, जिनमें 1700 MBBS सीटों की बढ़ोतरी की गई है। आपको बता दें कि गजेंद्र सिंह खींवसर ने कहा कि पिछले दो सालों में 7 नए मेडिकल कॉलेज शुरू किए गए हैं। वहीं चिकित्सा शिक्षा विभाग में लगभग 10 हजार 540 करोड़ से 186 नए चिकित्सा संस्थान बनाए जा रहे हैं। दो सालों में अस्पतालों में 6400 बेड बढ़ाए गए हैं।

इन सेवाओं का विस्तार किया जा रहा है

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि वर्तमान सरकार ने 6 नई पीएचसी, 84 सीएचसी, 61 उप जिला अस्पताल, 14 जिला अस्पताल, 18 सैटेलाइट हॉस्पिटल खोले हैं। राज्य में जांच सेवाओं का व्यापक विस्तार करते हुए 42 मॉडल लैब, 135 हब लैब और 1333 स्पोक लैब स्थापित की गई हैं।

बजट में चिकित्सा महाविद्यालयों से संबद्ध सभी अस्पतालों में 100 करोड़ रुपए से अटल आरोग्य फूड कोर्ट खोलने तथा जयपुर, अजमेर, बीकानेर, उदयपुर, कोटा एवं जोधपुर के मेडिकल कॉलेजों के मुख्य अस्पतालों में 500 करोड़ रुपए से अत्याधुनिक विश्राम गृह बनाने की घोषणा की है।

यह भी पढ़ें-  Ghee Price Hike: राजस्थान में सरस घी के दाम बढ़े, आज से नई दरें लागू

ऐसे में माना जा रहा है कि इन कोशिशों से राजस्थान में चिकित्सा सुविधाएं और शिक्षा दोनों को मजबूती मिलेगी, जिससे आम जनता को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध हो सकेंगी।

5379487