rajasthanone Logo
Result of CBSE RBSE: पिछले 6 साल के डेटा के मुताबिक राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के परीक्षा परिणाम नतीजे केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के परिणाम नतीजों से बेहतर हैं।

Result of CBSE RBSE: पिछले काफी सालों से केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की नतीजों में सुधार हुआ है। काफी बड़ी संख्या में केंद्रीय बोर्ड  परीक्षाओं में छात्र शामिल हो रहे हैं। लेकिन इसके बावजूद केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अभी भी कक्षा 12 के नतीजों में संपर्क प्रदर्शन के मामलों में राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड से पीछे है। 

आरबीएसई ने 6 वर्षों में लगातार बढ़त बनाई 

राजस्थान बोर्ड और केंद्रीय बोर्ड के प्रदर्शन का अंतर कई वर्षों से लगातार बना हुआ है। राजस्थान बोर्ड के छात्रों द्वारा 2024 में 94% का उत्तीर्ण प्रतिशत दर्ज था।  वहीं दूसरी ओर CBSE का उत्तीर्ण प्रतिशत 87.98 प्रतिशत रहा। इसी के साथ 2023 में राजस्थान बोर्ड ने केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के 87.33% की तुलना में 93.22% अंक प्राप्त किए थे। अगर और पीछे आ जाए तो 2020 में केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने अठासी प्रतिशत से ज्यादा हासिल किए थे और RBSE ने 94.68 प्रतिशत हासिल किए थे।  2019 में CBSE के खाते में 83.40% आए और RBSE 93.11% पर कायम रहे। 2018 में CBSE ने 83.01% स्कोर किया और RBSE में 92.02% का प्रदर्शन दिखाया। आपको बता दे कि वर्ष 2021 को महामारी के कारण इस विश्लेषण से बाहर रखा गया है। 

सीबीएसई के विकास में कौशल आधारित विषयों का योगदान 

अशोक वैद्य जो की एक स्कूल प्रिंसिपल हैं, के अनुसार सीबीएसई के परिणाम में क्रमिक सुधार का एक कारण कौशल आधारित विषयों के लिए छात्रों के बीच बढ़ती प्राथमिकता भी है। योग, डिजाइन थिंकिंग और शारीरिक गतिविधि जैसे विषयों में स्कोर करना काफी आसान है।

इसे भी पढ़े:- राजस्थान सरकार देगी बेटियों को 11 से 51 हजार तक का वजीफा, 30 मई तक होंगे आवेदन, जानें आवेदन की प्रक्रिया

5379487