rajasthanone Logo
NEET Exam Guidelines: NTA द्वारा चेतावनी दी गई है कि अगर ड्रेस कोड का पालन नहीं किया तो एग्जाम में अभ्यर्थी को एंट्री नहीं मिलेगी। आइए जानते हैं पूरी खबर।

NEET Exam Guidelines: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने 21 जून को होने वाली नीट (यूजी)-2026 रीएग्जाम से पहले अभ्यर्थियों के लिए ड्रेस कोड और परीक्षा केंद्रों पर अनुमत वस्तुओं को लेकर विस्तृत एडवाइजरी जारी की है। आपको बता दें कि एजेंसी ने उम्मीदवारों से समय पर परीक्षा केंद्र पहुंचने और सुरक्षा जांच में सहयोग करने की अपील की है। एनटीए के मुताबिक अभ्यर्थी परीक्षा केंद्र के भीतर पारदर्शी पानी की बोतल ले जा सकेंगे। बारिश के मौसम को देखते हुए प्रवेश पत्र को सुरक्षित रखने के लिए उसे पारदर्शी प्लास्टिक पाउच में लाने की भी अनुमति दी गई है। 

निर्धारित समय से पहले परीक्षा केंद्र पहुंचें

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि धार्मिक आस्था से जुड़े प्रतीक, कलावा, पगड़ी, हिजाब या अन्य धार्मिक वस्तुएं पहनकर आने वाले अभ्यर्थियों को निर्धारित समय से पहले परीक्षा केंद्र पहुंचना होगा, ताकि उनकी विस्तृत जांच की जा सके। ऐसे ही पूर्ण बाजू के कपड़े या ऊनी वस्त्र पहनने वाले अभ्यर्थियों को भी अतिरिक्त जांच प्रक्रिया से गुजरना पड़ सकता है। ऐसे में एनटीए ने अभ्यर्थियों को चप्पल या कम एड़ी वाले फुटवियर पहनकर आने की सलाह दी है।

यह भी पढ़ें- Power Cut: उदयपुर में बिजली कटौती, मादड़ी क्षेत्र में 10 से 5 बजे तक सप्लाई रहेगी बंद

अभ्यर्थी एनटीए हेल्पडेस्क से संपर्क कर सकते हैं

वहीं एजेंसी ने स्पष्ट किया है कि मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, ब्लूटूथ डिवाइस, ईयरफोन अथवा किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक और संचार उपकरण परीक्षा केंद्र के भीतर ले जाने की अनुमति ति नहीं होगी। धातु धातु की वस्तुएं, बड़े बेल्ट बकल, भारी आभूषण और अन्य एक्सेसरीज भी प्रतिबंधित रहेंगी। एनटीए ने चेतावनी दी है कि ड्रेस कोड और सुरक्षा संबंधी निर्देशों का पालन नहीं करने पर अभ्यर्थी को परीक्षा केंद्र में प्रवेश से वंचित किया जा सकता है। किसी भी जानकारी या सहायता के लिए अभ्यर्थी एनटीए हेल्पडेस्क से संपर्क कर सकते हैं।

5379487