JEE Main Result 2026: जेईई मेन 2026 परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा जेईई मेन रिजल्ट 2026 20 अप्रैल को घोषित किए जाने की संभावना है। जनवरी और अप्रैल में आयोजित जेईई मेन परीक्षा में से बेस्ट स्कोर के आधार पर फाइनल मेरिट जारी की जाएगी। उम्मीदवार अपना रिजल्ट एनटीए की ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर चेक कर पाएंगे। इस बार जेईई मेन परीक्षा में 1.23 लाख उम्मीदवार शामिल हुए थे।
एनटीए ने जारी की जेईई मेन आंसर की
हालांकि एनटीए ने 11 अप्रैल को जेईई मेन 2026 सत्र 2 परीक्षा की आंसर की जारी कर दी है। आंसर की एनटीए की ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर चेक कर पाएंगे। जेईई मेन आंसर की में कोई दिक्कत है उस पर आपत्ति दर्ज करने का मौका मिलेगा। इसके लिए उम्मीदवार को 200 रुपये का शुल्क देना होगा। आंसर की पर आपत्तियां दर्ज करने की प्रक्रिया पूरी होने के बाद फाइनल आंसर की जारी की जाएगी और उसके बाद रिजल्ट घोषित किया जाएगा। इस बार जेईई मेन रिजल्ट 20 अप्रैल को आने की उम्मीद है।
17 मई 2026 को को होगी जेईई एडवांस परीक्षा
इस बार जेईई एडवांस 2026 परीक्षा 17 मई 2026 को आयोजित होगी। जिसके लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 23 अप्रैल 2026 से शुरू होगी और अंतिम तिथि 2 मई 2026 रहेगी। पात्र उम्मीदवर आवेदन शुल्क का भुगतान करने की अंतिम तिथि 4 मई 2026 है। परीक्षा 17 मई 2026 को आयोजित की जाएगी।










